बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगी कांग्रेस

Updated on 10-11-2021 06:49 PM

भोपाल   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में गठित बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ समिति और आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती समारोह समिति की आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। बैठक में आगामी 16 दिसम्बर को बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तरीय एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।   

बैठक को संबोधित करते हुए श्री नाथ ने कहा कि अभा कांग्रेस के निर्देशानुसर मप्र कांग्रेस इस वर्ष बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ का महोत्सव मनायेगी, क्योंकि यह भारत के सैन्य इतिहास का सबसे बेतहरीन क्षण रहा है, जब भारतीय सेना ने भारत पाक युद्ध में पाक के 93 हजार सैनिकों का आत्म समर्पण कराकर अभूतपूर्व जीत हासिल की थी।

इंदिरा जी के नेतृत्व में भारत की संप्रभुता का परचम लहराया और पाकिस्तानी सेना के मंसूबों पर पानी फेरकर ऐतिहासिक जीत हासिल की और नये राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 सालों के भारत निर्माण के हमारे प्रयास और हमारी पार्टी की गौरव गाथा है, देश में करोडों लोग ऐसे हैं जिन्होंने आजादी के बाद जन्म लिया उन्हें भारत की आजादी का इतिहास बताने की आवश्यकता है।

बैठक में निर्णय हुआ कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास पर केंद्रित गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरियां, मशाल यात्रा, देश जोड़ो नफरत छोड़ांे आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

बैठक में समिति के सदस्य भूपेन्द्र गुप्ता ने हीरक जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में उपस्थिति समिति के सभी सदस्यों को दी।

बैठक मंे अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, सी.पी. मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अजीज कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, अजिता वाजपेयी पाण्डेय, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, तरूण भानोट, कमलेश्वर पटेल, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, प्रताप भानु शर्मा, सुश्री आभा सिंह, चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, हिना कांवरे, लज्जाशंकर हरदेनिया, एन.के. सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.