नर्सिंग घोटाले पर एफआईआर कराएगी कांग्रेस:अशोका गार्डन थाने में 18 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचेंगे कांग्रेसी

Updated on 13-07-2024 01:02 PM

कांग्रेस 18 जुलाई को नर्सिंग घोटाले को लेकर पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के विरुद्ध राजधानी के अशोका गार्डन थाने में एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके लिए प्रदेश भर से कांग्रेसियों को भोपाल में जुटने के लिए कहा गया है। यहां जुटने वाले कांग्रेसी एक साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भोपाल के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, उप ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ आगामी 18 जुलाई को नर्सिंग घोटाले में शामिल प्रदेश के तत्कालीन शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के विरूद्व थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

सिंह ने बताया कि पटवारी की अगुवाई में 18 जुलाई को हजारों की संख्या में कांग्रेसजन राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रभात पेट्रोल पंप पर एकत्रित होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुये अशोकागार्डन थाने जायेंगे, जहां नर्सिंग घोटाले को लेकर तत्कालीन शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री सारंग के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज करायेंगे।

इस बैठक में कांग्रेस के भोपाल जिले के विकास खंड अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस ने नर्सिंग घोटाले को लेकर सदन में सरकार को जमकर घेरा था और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री और विभाग में पदस्थ आईएएस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान यह कहा गया था कि बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.