न्याय पत्र को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी कांग्रेस, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- यह भारत के भविष्य निर्माण का रोडमैप

Updated on 10-04-2024 12:08 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस नेता आज राजधानी में पीसीसी दफ्तर में मीडिया से चर्चा कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी, राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, राज्‍यसभा सदस्‍य विवेक तन्‍खा, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्‍ता व मप्र के प्रवक्‍ता चरण सिंह चपरा समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के भविष्य के लिए अपना रोडमैप सामने रखा है। राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा करके देश की भावनाओं को समझा और उसके आधार पर न्याय पत्र तैयार किया है। यात्रा के दौरान अलग-अलग लोगों से बात की और उसके आधार पर निष्कर्ष सामने रखा है।

जब जीतू से पूछा गया कि सरकार गठन की स्थिति में प्रधानमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कोई भी बने, उसे जो सबसे अधिक पीड़ित हैं युवा, नारी, किसान, श्रमिक आदि, उनकी हिस्सेदारी में न्याय की बात करनी होगी। इन पांच न्याय के अंतर्गत 25 गारंटियां दी गई हैं। युवाओं के लिए नौकरी, पेपर लीक जैसी खामियों को दूर करना, केंद्र के रिक्त पदों पर कैलेंडर बनाकर भर्ती करना, युवाओं की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टार्टअप फंड की व्यवस्था की जाएगी। हर जिले में यह फंड रहेगा।

महालक्ष्मी योजना लाने का वादा

नारी न्याय को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभाग पटेल ने कहा कि घोषणा पत्र में हमने महालक्ष्मी योजना का वादा किया है। इसमें प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को वार्षिक एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार की नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। पंचायतों में अधिकार मैत्री के रूप में नियुक्ति की जाएगी। सावित्रीबाई फुले हास्टल कामकाजी महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में एक छात्रावास खोला जाएगा।

ईडी, सीबीआइ, आइटी संबंधी कानून में सुधार जरूरी - विवेक तन्खा

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि संसद में विपक्ष को अपना एजेंडा रखने का मौका नहीं मिलता है। जब हमारा प्रस्ताव स्वीकार नहीं होता तो हम आसंदी के सामने आते हैं और निष्कासित कर दिया जा सकता है। इसके लिए व्यवस्था में सुधार आवश्यक है। कम से कम 100 दिन संसद चलनी चाहिए। सप्ताह में एक दिन विपक्ष को अपने विषयों पर चर्चा करने की पूर्ण स्वतंत्रता होगी। मीडिया की स्वतंत्रता की बात भी हमने की है। तीन करोड़ केस न्यायालय में लंबित हैं। ऐसे लोग जज बनें, जो निष्पक्ष हों। न्यायालय में जजों की नियुक्ति होनी चाहिए आधुनिकीकरण होना चाहिए, तभी शीघ्र न्याय मिलेगा। ईडी, सीबीआइ, आयकर के ला में सुधार होना चाहिए। कांग्रेस चुनाव ना लड़ पाए, इसलिए पूरा पैसा फ्रीज कर दिया जाता है। 3560 करोड़ रुपये का नोटिस दे देते हैं जबकि राजनीतिक दलों को छूट है। जो कमी है, टैक्स ले लीजिए पर नहीं माने। हम अपील कर रहे हैं और हमारे खाते में से पैसे निकाल लिए। सरकारें आएगी जाएंगी, पर लोकतंत्र को बचाने के लिए कानून को ठीक करना पड़ेगा। उनका सरलीकरण करना होगा। 8 वर्ष से कश्मीर में चुनाव नहीं हुए हैं। वहां के लोगों को कम से कम मौका तो दो। मणिपुर के क्या हाल हैं? क्या वाकई में लोगों के साथ न्याय हो रहा है? जब तक सभी जगह न्याय नहीं होगा, तब तक भारत भारत नहीं होगा। मूलभूत परिवर्तन सोच और कानून में लाना होगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में 48 पृष्‍ठ का घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें 5 न्‍याय और 25 गारंटी की घोषणा की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.