मध्‍य प्रदेश में अब अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस निकालेगी यात्रा

Updated on 23-07-2023 05:45 PM

 भोपाल । मध्य प्रदेश में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालने के बाद अब कांग्रेस अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी यात्रा निकालेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग को तैयारी करने के लिए कहा है।

खरगे के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद यात्रा

13 अगस्त को सागर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों पर उत्पीड़न, बेरोजगारी और महंगाई प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

इसलिए निकाली जा रही यात्राएं

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया का कहना है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आदिवासी कांग्रेस और पिछड़ा वर्ग विभाग भाजपा सरकार की कथनी और करनी का अंतर आमजन को बताने के लिए यात्राएं निकाली जा रही हैं।

संपर्क कार्यक्रम भी चलाया जाएगा

अब अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी संपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। यात्रा के माध्यम से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमजन को बताएंगे कि कैसे उनके नाम पर सियासत की जा रही है। रोजगार देने के लिए स्वरोजगार दिलाने के दावे किए जा रहे हैं पर वास्तविकता यह है कि इसका लाभ केवल भाजपा कार्यकर्ता को ही मिल रहा है।


कांग्रेस के आरोप

शिवपुरी की घटना हो या फिर अन्य जिलों के मामले, अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं उत्पीड़न की शिकार हैं। कहीं कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। बिजली बिल भी हजारों रुपये के आ रहे हैं। जबकि, सस्ती बिजली देने का दावा किया जा रहा है।


और ये वादे भी

इन सभी बातों को आमजन के बीच रखा जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सौ यूनिट बिजली निश्शुल्क और दो सौ यूनिट आधी दर पर दी जाएगी। पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के साथ नारी सम्मान योजना में डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह, पुरानी पेंशन की बहाली और किसानों का दो लाख रुपये तक ऋण माफ किया जाएगा।


केके मिश्रा ने यह कहा

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि अनुसूूचित जाति-जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ प्रदेश में जो भेदभाव हो रहा है, उसे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। अब अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में यात्रा भी निकाली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.