कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा की तरह चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान

Updated on 31-10-2023 12:15 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा की तरह महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलाें में जाएंगे और मतदाताओं से संपर्क करेंगे। यह ठीक वैसा ही होगा, जैसा जन आक्रोश यात्रा में किया गया था।

पार्टी के वचन पत्र को लोगों तक पहुंचाएंगे

जिला स्तर पर नेता जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी के वचन पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसमें उन प्रमुख गारंटियों की बात होगी, जिन्हें कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले लागू करेगी। महाजनंसपर्क अभियान में अन्य प्रदेशों के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो दिन सभी नेता उन कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे जिन्होंने टिकट न मिलने के कारण नामांकन पत्र जमा कर दिया है। इन्हें नामांकन पत्र वापस लेने के लिए मनाया जाएगा।
इन नेताओं की मुख्‍य भूमिका

इस काम में मुख्य भूमिका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की होगी। इसके बाद चुनाव प्रचार का महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जाएगा। कमल नाथ प्रतिदिन दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे तो दिग्विजय सिंह उन 66 सीटों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां पार्टी को पिछले तीन चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है।

अलग-अलग जिलों में जाएंगे नेता

इनके अलावा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव अलग-अलग जिलों में जाएंगे। इनमें अधिकतर सीटें उन जिलों की होंगे, जहां से जन आक्रोश यात्रा निकाल चुके हैं।

इन नेताओं को भी दायित्‍व

इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ग्वालियर-चंबल, अजय सिंह और कमलेश्वर पटेल विंध्य,सज्जन सिंह वर्मा इंदौर, देवास, उज्जैन, जीतू पटवारी मालवांचल, जयवर्धन सिंह राजगढ़, गुना, ग्वालियर, तरुण भनोत नरसिंहपुर, मंडला, ओमकार सिंह मरकार मंडला और डिंडौरी और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भी धार जिले की सभी सीटों पर जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.