कांग्रेसियों ने जंजीर बांधकर किया प्रदर्शन:भाजपा ने किया पलटवार, वीडी शर्मा ने कहा - जीआईएस से पहले छवि खराब कर रही कांग्रेस

Updated on 08-02-2025 11:25 AM

मप्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हाथ में जंजीरें बांधकर प्रदर्शन किया। इस तरह के प्रदर्शन मप्र के सभी जिलों में किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ता अमेरिका द्वारा 104 भारतीयों को कैदियों की तरह मालवाहन विमान से भारत भेजने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन में पटवारी कहा कि प्रधानमंत्री भारतीयों के साथ हुए इस व्यवहार पर चुप क्यों है? वे जल्दी अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। क्या वे वहां ट्रंप से माफी मंगवा पाएंगे। यदि पीएम ऐसा करते हैं तो हम उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। पटवारी ने कहा कि पीएम ने 10 साल में देश को विश्व गुरू बनाने की बात कही थी, लेकिन इसके उलट देश के नागरिकों, महिलाओं और बच्चे के साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर भोपाल में जीआईएस से पहले देश और मप्र की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पीसीसी अध्यक्ष पटवारी के बयान पर शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है, मप्र को देश को औद्योगिक हब बनाने के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों को मिल रहे समर्थन से कांग्रेसी बौखलाए हुए है।

मप्र में निवेश के लिए कई देशी-विदेशी उद्योगपति आने वाले हैं। इसलिए कांग्रेस भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में डिपोर्टेशन एक सामान्य प्रक्रिया है, 2009 में 734 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि अगर उनका कोई नागरिक किसी देश में अवैध रूप से रह रहा है, तो उसको वापस लें। संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस को विदेश नीति पर अंगुली उठाना शोभा नहीं देता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.