कांग्रेस का आरोप- MP के सरकारी स्कूलों में न शिक्षक हैं न संसाधन, प्रति लाख युवा पर 29 कालेज

Updated on 20-10-2023 01:26 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 18 वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पर न तो ध्यान दिया गया और न ही संसाधन उपलब्ध कराए गए। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं तो प्रति लाख युवाओं पर केवल 29 कालेज हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में कम हैं। यह आरोप कांग्रेस प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने गुरुवार को लगाया।

72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं

नायक ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकारी स्कूलों में 98,562 शिक्षकों के पद खाली हैं। 36,498 स्कूलों में बिजली, 35,491 स्कूलों में पुस्तकालय, 72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं हैं। यह आंकड़े कांग्रेस के नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए उत्तर के हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब ग्वालियर के सिंधिया स्कूल आएंगे तो हम उनसे यह प्रश्न पूछेंगे।

प्रति लाख युवा पर केवल 29 शासकीय कालेज

रागिनी ने कहा प्रदेश में प्रति लाख युवा पर केवल 29 शासकीय कालेज हैं, जबकि, तमिलनाडू में यह संख्या 40 तो कर्नाटक में 62 है। वहीं, कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार लागू किया। प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर पढ़ो-पढ़ाओ योजना में बच्चों को 500 से लेकर 1500 रुपये तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। छात्रवृति के भुगतान का अधिकार अधिनियम लागू करेंगे, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। अंग्रेजी माध्यम के राज्य नवोदय विद्यालय शुरू होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.