सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, 11 वचनों का करेंगे प्रचार

Updated on 15-09-2023 12:37 PM

 भोपाल। 20 सितंबर से प्रदेश में प्रारंभ होने वाली जन आक्रोश यात्रा सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। इसके लिए सात अलग-अलग स्थानों से यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी के लिए पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को भोपाल बुलाया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों के साथ बैठक की और शुक्रवार को यात्रा प्रभारी, सह प्रभारी और जिला पदाधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारी को लेकर अलग-अलग चर्चा करेंगे।

इन्‍हें बनाया प्रभारी

चुनाव अभियान के अंतर्गत कांग्रेस ने जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसका प्रभारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल को बनाया गया है।

ये सभी आवंटित जिलों में यात्रा की अगुवाई करेंगे। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश प्रभारी ने प्रभारी सचिवों के साथ बैठक की और शुक्रवार को यात्रा प्रभारी, सह प्रभारी और जिला पदाधिकारियों को भोपाल बुलाया है।

11 वचनों का करेंगे प्रचार

संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्पीड़न, महिला अत्याचार, सरकार की घोषणाओं की स्थिति सहित अन्य विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर जो 11 वचन लागू करने का वादा किया है, उन्हें प्रचारित किया जाएगा।

यात्रा को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवादल, मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहित पार्टी के अन्य संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.