कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलवार से होगी शुरू, घर-घर बांटे जाएंगे आरोप पत्र

Updated on 16-09-2023 03:28 PM

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान के अंतर्गत कांग्रेस प्रदेश में मंगलवार 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। एक साथ सात स्थानों से यह यात्रा प्रारंभ होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी सभा और छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यात्रा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी और संगठन मंत्रियों के साथ बैठक की। यात्रा के दौरान घर-घर भाजपा सरकार के विरुद्ध जारी पार्टी का आरोप पत्र वितरित किया जाएगा।

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार रहेगा मुख्य मुद्दा

यात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्पीड़न की घटनाओं को मुद्दा बनाकर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा। साथ ही शिवराज सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं की स्थिति भी जनता के बीच रखी जाएगी।साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर विभिन्न वर्गों के हित में जो कदम उठाए जाएंगे, उसे भी प्रचारित किया जाएगा। यात्रा की पूरी रूपरेखा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सार्वजनिक करेंगे।

गुटबाजी या असहयोग हुआ तो कार्रवाई होगी

सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि गुटबाजी या असहयोग की बात सामने आई तो कार्रवाई होगी। यह पार्टी को बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला अध्यक्ष इसकी पूरी व्यवस्था देखेंगे और प्रभारी समन्वय बनाएंगे। सभी संगठनों को इस यात्रा से जोड़ना है। कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करें और घर-घर आरोप पत्र का वितरण हो। यात्रा प्रभारी और सह यात्रियों का भोजन कार्यकर्ताओं के साथ होगा और रात्रि विश्राम के पहले बैठक भी होगी। यात्रा के लिए रथ शनिवार-रविवार तक पहुंचेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.