ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हाथों लिए थे 'गिरगिट'

Updated on 28-07-2025 11:33 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता को लेकर विधानसभा परिसर में स्तिथ गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में सांकेतिक गिरगिट लेकर भाजपा सरकार को गिरगिट से ज्यादा रंग बदलने वाला बताया

12 दिवसीय सत्र में 10 बैठकें होंगी। इसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। साथ ही उज्जैन विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भी कुलपति को कुलगुरु कहने के प्रविधान वाले विधेयक सहित अन्य संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।

उधर, कांग्रेस (MP Politics) ने भी भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था से लेकर अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है। ओबीसी आरक्षण, पर्यावरणीय अनुमति और जल जीवन मिशन में अनियमितता सहित अन्य मुद्दों के कारण सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

विधायकों ने पूछे 3,377 प्रश्न

मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Vidhan Sabha) के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि सचिवालय में 3,377 प्रश्नों की सूचना मिली हैं। इसमें 1,718 तारांकित और 1,659 अतारांकित प्रश्न हैं। जबकि, काम रोककर चर्चा कराने के लिए एक, ध्यानाकर्षण की 226, अशासकीय संकल्प की 23 और शून्यकाल की 65 सूचनाएं मिली हैं। सत्र में जहां सरकार अपनी निवेश, पौधारोपण सहित अन्य कार्यों को लेकर अपनी उपलब्धियां बताएगी।

वहीं कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, लव जिहाद, बेरोजगारी, निवेश के वादों की स्थिति, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार सहित अन्य विषयों को उठाकर सरकार (MP Political News) को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करेगी। सरकार की ओर से पलटवार की भी तैयारी है, जिसकी कमान मंत्रियों के साथ युवा विधायक संभालेंगे।

कोई नई व्यवस्था नहीं बनाई, मर्यादा-अनुशासन तो होना ही चाहिए

उधर, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक लगाने के आरोप पर कहा कि कोई नई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। ऐसा परिपत्र हर सत्र के पहले जारी कर अपेक्षा की जाती है कि मर्यादा-अनुशासन का पालन हो। व्यवस्था का पालन होना चाहिए। सत्र सुचारू चले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.