भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ शुरू, कमल नाथ बोले- एमपी बन गया घोटाला प्रदेश

Updated on 16-12-2024 01:55 PM
भोपाल। भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाओं, बच्चियों के उत्पीड़न, किसानों की समस्या, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव कर शक्ति प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गई है।कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी उपस्थित हैं। सभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। हर क्षेत्र में घोटाला है।

कमल नाथ ने कहा- किसानों के साथ अन्याय हुआ

बीज खाद का घोटाला। दुख की बात है कि अपना प्रदेश घोटाला प्रदेश बन गया है। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत तक कृषि क्षेत्र पर आधारित है। किसानों के साथ कितना अन्याय है। खाद की बात, बीज की बात, सही दामों पर खरीदने की बात। कितना अन्याय हमारे किसानों के साथ हुआ है।

बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। इस राजनीतिक परिवर्तन को आप पहचानिए। जब तक आप घर घर नहीं जाएंगे बीजेपी कभी मुकाबला नहीं कर पाएंगे। सभी भोपाल के जवाहर चौक पर एकत्र हुए इसके बाद आगे बढ़े।

इधर खाद की खाली बोरियां लेकर कांग्रेस विधायक विधानसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने जमकर नारेबाजी की। सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद नहीं मिलने की वजह से परेशान है। 12 साल पहले जो सोयाबीन के दाम थे आज भी वही मिल रहे हैं। एक तो खाद नहीं मिल रहा, दूसरा ब्लैक में नकली खाद बेचा जा रहा है।

शून्यकाल में मुद्दा उठाया गया

खाद की कमी को लेकर कांग्रेस ने शून्यकाल में भी मुद्दा उठाया । नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों को खाता को उपलब्ध नहीं कर पा रही है। बोवानी नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं। जगह-जगह लाइन लग रही है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। वो यह तक नहीं बता रही है कि खाद कब तक मिलेगी। सरकार की ओर से इस विषय पर जब कोई जवाब नहीं दिया गया तो फिर कांग्रेस के विधायकों ने बहिर्गमन कर दिया।

सुरक्षा के तगड़े प्रबंध

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेशवासियों को केवल धोखा मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.