कांग्रेस का रिकार्ड खराब, गारंटी झूठी और सपने हकीकत से दूर हैं, मप्र चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा

Updated on 10-10-2023 12:31 PM

भोपाल । बिहार की तर्ज पर अपनी सत्ता वाले राज्यों में जातिवार गणना कराने के कांग्रेस के एलान पर कटाक्ष कर केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सवाल भी खड़े किए हैं। सोमवार को यहां मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री ने यह कहकर कांग्रेस पर हमला बोला कि जनगणना का कार्य केंद्र सरकार का है, राज्य सरकारों से इसका कोई लेना देना नहीं है।

इसके बावजूद कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रिकार्ड खराब है, उसकी गारंटी झूठी है और सपने हकीकत से दूर हैं। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसके नेता स्वर्गीय राजीव गांधी ने मंडल आयोग की सिफारिश लागू करने का संसद में विरोध किया था। 50 के दशक में काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट और उसके बाद 80 के दशक में मंडल आयोग की रिपोर्ट को कांग्रेस की सरकारों ने ही दबा दिया था।

राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद थे और देश में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब ओबीसी समाज की संवैधानिक आयोग बनाने की मांग को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी ओबीसी समाज के बड़े नेताओं को जाति के नाम पर गाली देते रहे हैं। ऐसे में, उन्हें कुछ भी कहने से पहले अपना और पार्टी का ट्रैक रिकार्ड देखना चाहिए।

उनको झूठ की राजनीति और झूठे सपने देखना बंद कर देना चाहिए। ओबीसी समाज भाजपा के साथ खड़ा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते नौ सालों में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए काम किया है। समाज के सभी वर्ग आज जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, विकास कर रहे हैं, उसे देखकर ही कांग्रेस तिलमिला गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.