आरक्षक भर्ती परीक्षा कल से, 12 लाख उम्मीदवार लेंगे भाग

Updated on 07-01-2022 09:53 PM

 भोपाल   पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अभी शुरु हुई नहीं और अभी से उम्मीदवार इसको लेकर सवाल खडा कर रहे हैं। उनका कहना हैकि बार-बार वैरिफिकेशन के लिए -थंबलिया जा रहा जो सही नहीं है। बता देंकि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) कल आठ जनवरी से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा शुरू करने जा रहा है। इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। परीक्षा में इस बार 12 लाख 17 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके चलते बार-बार वैरिफिकेशन के लिए -थंब लेने की व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में एक-एक उम्मीदवार को तीन बार बायोमेट्रिक से गुजरना होता है।

 पहले उन्हें मुख्य द्वार पर सत्यापित किया जाएगा, दूसरा कम्प्यूटर लैब और तीसरी बार परीक्षा देकर जब उम्मीदवार बाहर जाएगा तब अखिरी बात उनका बायोमेट्रिक लिया जाएगा। इसके बाद एक दिन में दो पालियां होंगी। एक पाली से 19 हजार उम्मीदवार के बाद दूसरी पाली में 19 हजार उम्मीदवार परीक्षा देंगे। प्रदेश के 90 केंद्रों पर सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कैसे करवाया जाएगा। बाहरी राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में उत्तर-प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान के शामिल हैं।

 उक्त राज्य में कोरोना के आंकडे प्रदेश के आंकडे से काफी ज्यादा है। यहां से आने वाले उम्मीदवारों को प्रदेश के उम्मीदवारों से कोरोना संक्रमण फैलने का जोखिम राज्य सरकार को उठाना पड़ सकता है।बता दें कि भर्ती परीक्षा के 12 लाख 17 हजार उम्मीदवारों में से 95 हजार उम्मीदवार बाहरी राज्यों के हैं। यह संख्या भी पदों के मुकाबले 25 गुना अधिक हैं। पीईबी तीन हजार 862 पद जीडी आरक्षक और 138 पद रेडियो आरक्षक की भर्ती करने आनलाइन एग्जाम लेगा। 59 हजार उम्मीदवार जीडी आरक्षक और रेडियो आरक्षक की नौकरी हासिल करने के लिए दो-दो पेपर देंगे। वहीं 11 लाख 97 हजार ऐसे उम्मीदवार सिर्फ एक पेपर देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.