संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया

Updated on 15-04-2025 10:31 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन तथा डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके योगदान को स्मरण करते हुए आमजन के बीच फल वितरित किए गए।

बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने दलितों, शोषितों, वंचितों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का अमर मंत्र दिया, जो आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाता है। उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए अपना दल (एस), मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अधिकारों और उत्थान हेतु पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, "डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी, और उनके द्वारा महिला एवं पुरुषों को बराबरी का दर्जा तथा एकमताधिकार देने का अधिकार दिलाना, आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। हालांकि पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण के संवैधानिक प्रावधान से वंचित रखना, मध्य प्रदेश में चिंता और चिंतन का विषय है।"

डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "आंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि समाज में न्याय और समानता की दिशा में काम करते हुए हमें कभी भी थमना नहीं है। डॉ आंबेडकर ने हमें सिखाया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए, और अपना दल (एस) समानता की इस लड़ाई को सतत जारी रखेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.