गोविन्दपुरा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र

Updated on 24-01-2024 12:00 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राज्य मंत्री श्रीमती गौर के प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह से मंत्रालय में भेंट कर गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़कों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने प्रस्ताव में आशिमा मॉल से बाबड़िया कला चौराहा तक रेलवे ओवर ब्रीज का निर्माण के संबंध में प्रस्ताव देते हुए बताया कि परियोजना का डीपीआर मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र कार्यालय से प्रमुख अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इलाहबाद बैंक के सामने पिपलानी से खजूरी कला बायपास स्वीकृत मार्ग का भूमिपूजन किया जा चुका है। इसका कार्य प्रारंभ किया जाना है। श्रीमती गौर कैरियर कॉलेज से डीआरएम कार्यालय तक मार्ग निर्माण के संबंध में बताया कि पूर्व यह मार्ग स्वीकृत किया जा चुका है परन्तु इसका कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर आनंद नगर से कोकता बायपास मार्ग के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने जुबली गेट से नरेला जोड़ के मार्ग के संबंध में बताया कि यह मार्ग खराब हो गया है इसके नवीनीकरण की आवश्यकता है। राज्य मंत्री श्री गौर ने सिंधिया चौक से रत्नागिरी तिराहा तक अयोध्या बायपास मार्ग चौड़ीकरण के बारे में बताया कि इस 16 किलोमीटर मार्ग को 4 लेन से 6 लेन में किया जाना है। यह मार्ग अत्याधिक भीड़ वाला है। इस मार्ग के चौराहो पर फ्लाई ओवर और रेलवे लाईन को पार करने के लिये रेलवे ओवर ब्रिज का प्रावधान भी है। इस मार्ग की लागत 994 करोड़ रूपये है। एनएएचआई द्वारा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना में रत्नागिरि से विदिशा (मोरीकोड़ी) तक के मार्ग को चार लेन में चौड़ा करने और आनंद नगर तिराहे पर बायपास का निर्माण किया जाना है। इस 42 किलोमीटर लम्बे मार्ग की लागत 1200 करोड़ रूपये है और इसका निर्माण कार्य एएचएआई द्वारा किया जा रहा है। रत्नागिरी से मिसरोद मार्ग तक एलीवेटेड कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है। इसकी लंबाई 15 किलोमीटर है। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिये केन्द्र शासन द्वारा डेढ़ करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.