मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य:बोगदा पुल के पास यह 3 सड़कें रहेंगी बंद

Updated on 13-07-2024 01:03 PM

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना है। इसलिए आम लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा पर आने वाले तीनों तरफ के मार्ग को बंद कर यहां से ट्रैफिक को पुलिस ने डायवर्ट किया है।

इस दौरान भारत टॉकीज से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक, जिंसी धर्मकांटा से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक और प्रभात चौराहा से (बोगदा पुल होकर) जिंसी धर्म कांटा तक एवं भारत टाकीज़ तक की सड़कें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

यह हैं ऑप्शनल रूट
प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाकीज़ अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) - 80 फीट रोड़-स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाकीज़ ओवर ब्रिज-संगम टाकीज़ तिराहा होकर भारत टाकीज़ एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टॉकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 से प्रभात चौराहे की ओर आवाजाही करने के लिए संगम टाकीज़ तिराहा-भारत टाकीज़ ओवर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अशोका गार्डन) से प्रभात चौराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

दो पहिया वाहनों के लिए
मैदा मिल रोड़ से जिंसी धर्म कांटा होकर भारत टाकीज़ की ओर आवागमन करने वाले वाहन मैदा मिल रोड़, स्लाटर हाउस, जिंसी धर्म कांटा, जिंसी पुलिस चौकी, नीम वाली सड़क से शिव मंदिर, पुल पात्रा से भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टाकीज़ से मैदा मिल रोड़ की ओर आवागमन करने के लिए भारत टॉकीज, पुल पात्रा, शिव मंदिर, नीम वाली सड़क, जिंसी पुलिस चैकी, जिंसी धर्म कांटा, स्लॉटर हाउस होकर मैदा मिल की ओर आवागमन कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.