आज से दो दिन तक चलेगी कंसल्टेशन कार्यशाला:महिला और बालिका सशक्तिकरण की नीति तैयार करने एक्सपर्ट्स रखेंगे विचार

Updated on 27-06-2024 11:57 AM

राज्य सरकार प्रदेश में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिए नई नीति तैयार करेगी। इसको लेकर भोपाल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन 27 एवं 28 जून को किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया आज भोपाल के होटल में कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। कार्यशाला में लगभग 45 से ज्यादा विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यशाला के पहले दिन गुरुवार को महिला एवं बालिकाओं के लिये सशक्तिकरण की योजनाएं, लिंग आधारित भेदभाव, हेल्थ एण्ड न्यूट्रिशन, महिलाओं और बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास आदि विषयों पर ग्रुप-डिस्कशन भी होगें।

कंसल्टेशन कार्यशाला में अलग-अलग विषयों पर ये रखेंगे विचार

  • कार्यशाला के पहले दिन गुरुवार को महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के विषय पर आयुक्त महिला बाल विकास सुफिया फारूकी वली अपना पक्ष रखेंगी।
  • इसके बाद लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण-वैश्विक मुद्दों पर यूएनएफपीए के चीफ जयदीप बिस्वास अपना विचार रखेंगे।
  • महिलाओं और बालिकाओं के नीति निर्देशों पर प्रमुख सचिव महिला और बाल विकास संजय शुक्ला का उद्बोधन होगा।
  • लिंग परिवर्तनकारी विषय पर शोभना बोचले और थीम बेस्ड ग्रुप वर्क एक्सरसाइज पर मल्लिका बसु अपने विचार रखेंगी।

दूसरे दिन होगा इन एक्सपर्ट्स का संबोधन

कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को नीति निर्धारण विषय पर डॉ. मनोहर अगनानी पूर्व आईएएस, यूएनएफपीए राजस्थान की त्रिशां पारीक, यूनीसेफ की पूजा सिंह तथा यून वूमन कि कान्ता सिंह पेनल डिस्कशन में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, कानून, आजीविका और कौशल विकास के अवसर, जेंडर और पंचायत आदि विषयों पर चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.