बिजली कंपनी की आनलाइन सेवा से जुडऩे लगे उपभोक्ता

Updated on 10-09-2021 10:02 PM
भोपाल । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत अब उपभोक्ता आनलाइन बिल भुगतान सेवा से जुडऩे लगे हैं। यही वजह है कि करीब 80 प्रतिशत निम्नदाब कनेक्शनों का बिल भुगतान आनलाइन माध्यम से प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार उच्चदाब श्रेणी के शत-प्रतिशत उपभोक्ता आनलाइन माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। चालू माह में कंपनी के विभिन्न जिलों के उपभोक्ताओं ने आनलाइन माध्यम से करीब 50 करोड़ रूपये का भुगतान किया है। चालू माह में आनलाइन माध्यम से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त हो रहा है। आनलाइन भुगतान पर कंपनी द्वारा 20 रूपये तक की छूट भी दी जा रही है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आनलाइन माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करें। उन्होंने कंपनी के उपाय एप के माध्यम से भुगतान का आग्रह किया है। साथ ही एमपी आनलाइन, कामन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआइ, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वालेट आदि) फोन-पे, अमेजान-पे, गूगल-पे एवं पेटीएम- एप के माध्यम से बिल भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली कंपनी कलेक्शन एजेंटों के माध्यम से बिल जमा कराने की व्यवस्था करा रही है। एजेंट बनने के लिए आवेदन मांगे हैं।
बकायादारों से वसूले 32 लाख से ज्यादा
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजस्व संग्रहण एजेंट व्यवस्था के अंतर्गत कंपनी कार्यक्षेत्र में 81 राजस्व संग्रहण एजेंटों के माध्यम से 2 हजार 644 उपभोक्ताओं से 32 लाख 10 हजार 713 का राजस्व संग्रहण किया गया है। कंपनी द्वारा उन्हें कमीशन के रूप में 16 हजार 313 से भी अधिक रुपए दिए जाएंगे। सबसे अधिक राजस्व संग्रहण ग्वालियर क्षेत्र से प्राप्त हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.