मुकाबला मोदी मैजिक बनाम छिंदवाड़ा मॉडल:कांग्रेस चाहती है नाथ vs बंटी चुनाव हो, भाजपा की मंशा- नकुल vs मोदी

Updated on 13-04-2024 12:10 PM
छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा की राजनीति समझने के लिए सबसे पहले उसकी स्थिति को समझना जरूरी है। शहर में प्रवेश के लिए 4 द्वार या रास्ते हैं- नागपुर रोड, पिपरिया रोड, सिवनी रोड, नरसिंहपुर रोड। चारों फोरलेन हैं। चारों जहां छिंदवाड़ा में मिलते हैं, वह लगभग एक जैसी रोटरी है। भोपाल की रिंग रोड अभी कागजों में है, पर छिंदवाड़ा के चारों ओर 56 किमी की रिंग रोड है। पानी की कमी नहीं है। सब्जी का बड़ा उत्पादक, कार्न सिटी के नाम से भी लोग बुलाते हैं। हिन्दुस्तान लीवर, अदाणी, रेमंड, पार्ले जैसी कंपनियां भी यहां किसी न किसी रूप में हैं। बड़े महानगरों जैसा ही कॉल सेंटर भी है।

यानी छिंदवाड़ा जैसे शहर में विकास की गति को तो नकारा नहीं जा सकता। अब चुनाव में सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये काम किसका है? शहर में युवा एकसुर में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा कहते हैं तो 50 साल से ऊपर के लोग इसे कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल कहते हैं। छिंदवाड़ा में जिस तरह से भाजपा दिग्गज जोर लगा रहे, उससे ये राज्य की सबसे हॉट सीट बन गई है। फिर भी यहां हर भाजपाई चाहता है कि चुनाव मोदी बनाम नकुलनाथ (कांग्रेस प्रत्याशी) हो, वहीं हर कांग्रेसी चाहता है कि मुकाबला कमलनाथ बनाम विवेक बंटी साहू (भाजपा प्रत्याशी) हो।

छिंदवाड़ा शहर में 2 घंटे घूमने के बाद भी कांग्रेस का काेई झंडा नहीं दिखा। रामनाम और भाजपा के झंडों से शहर ढंका है। शहर से बाहर निकले तो गांव के रास्ते भी शहर जैसे ही हैं, पर वहां कमलनाथ के समर्थन में बोलने वाले ज्यादा हैं। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में कांग्रेस के झंडे दिखने शुरू हो जाते हैं। खासकर जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, हर्रई में कांग्रेस का अच्छा समर्थन दिखा। आश्चर्यजनक ये भी कि ऐसे भी कुछ लोग मिले जो न नकुलनाथ को जानते हैं, न कांग्रेस को, वे बस कमलनाथ और हाथ के निशान की बात करते हैं।

ऐसे लोगों की संख्या तो काफी अधिक है, जो बंटी साहू का नाम नहीं जानते, पर मोदी और भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर बैठे हैं। बातचीत में भाजपाई भी कहते हैं कि जो थोड़ा समर्थन है, वह कांग्रेस का गोंडवाना में ही है। भाजपा उम्मीदवार पर कांग्रेसी कई आरोप लगाते हैं। वे कहते हैं- बंटी-बबली के किस्से कौन नहीं जानता? आप बंटी के बारे में पूछेंगे तो लोग खुद ही आपको बबली की जानकारी भी दे देंगे।

2018 व 2023 में सभी 7 विस सीटें कांग्रेस जीती

वर्ष 2018 और 2023 दोनों विधानसभा चुनावों में भाजपा को छिंदवाड़ा जिले में एक भी सीट नसीब नहीं हुई। कांग्रेस यहां की सभी 7 सीटों लगातार दोबारा जीतने में कामयाब रही। वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा की 4 अमरवाड़ा, सौंसर, परासिया और पाठुर्ना सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 3 जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा और चौराई सीटें जीती थीं।

2008 में भाजपा ने छिंदवाड़ा की 6 और गोंगपा ने एक सीट जीती थी। जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ था। 2003 में भाजपा की उमा लहर में छिंदवाड़ा लोकसभा की सभी 8 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, कांग्रेस सभी सीटें हार गई थी। उस दौरान दमुआ विधानसभा सीट थी जिसका विलय जुन्नारदेव में हो गया।

नकुल से कांग्रेसी नाराज, पर कमलनाथ से​ गिला नहीं
कांग्रेस में ऐसे कई लोग हैं, जो कमलनाथ से खुश हैं, पर नकुल से नहीं। उनका कहना है कि 40 साल में कमलनाथ ने जो बोया, नकुल उसे ठीक से काटते भी तो उन्हें 20 साल तक राजनीति में कोई नहीं हिला सकता था। शिकारपुर (कमलनाथ का बंगला) के प्रति लोगों की श्रद्धा कम हुई, उसके पीछे बड़ा कारण नकुल ही हैं। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए दीपक सक्सेना का कहना है कि नकुल ने जानबूझकर कमलनाथ के खास लोगों को टार्गेट किया। नकुल का कहना है कि मैं कमलनाथ की परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।

बंटी साहू से भी खफा भाजपा का एक धड़ा
भाजपा में भी एक बड़ा वर्ग है, जो भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू से नाराज है। इनमें पूर्व विधायक व 3 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके चौधरी चंद्रभान सिंह समेत कई नाम हैं। हालांकि जब चंद्रभान से पूछा तो उनका जवाब था- भाजपा वैचारिक संगठन है। यहां व्यक्तिगत समर्थक नहीं होता। हमारी चौथी पीढ़ी राजनीति में है। तब से काम कर रहे, जब भाजपा का झंडा उठाने वाला कोई नहीं था। वहीं, बंटी साहू का कहना है कि दीपक सक्सेना, विक्रम अहाके, कमलेश शाह का नकुल ने अपमान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.