नागरिकों की सुविधा के लिए अधोसंरचनाओं में किया जा रहा है निरंतर और सुनियोजित विस्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 24-09-2024 12:20 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है, जिससे अधोसंरचनाओं पर दबाव बढ़ रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए अधोसंरचनाओं में निरंतर और सुनियोजित विस्तार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में विंध्य क्षेत्र में एमपीआरडीसी के वृहद सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समय सीमा में पूर्ण करें।

रीवा बायपास फोर-लेन मार्ग निर्माण कार्य नवम्बर से होगा प्रारंभ

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा बायपास फोर-लेन, सीधी-सिंगरौली फोर-लेन, शहडोल-उमरिया टू-लेन, और रीवा-ब्यौहारी-टेटका मोड़-शहडोल मार्ग की प्रगति की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्य संचालन के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और अनुमतियों की कार्रवाई शीघ्रता से पूरी की जाए। बताया गया कि रीवा बायपास फोर-लेन मार्ग के लिए आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और नवम्बर माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी-सिंगरौली मार्ग में निर्माणाधीन गोपद पुल को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। रीवा-ब्यौहारी मार्ग के 18 किमी खंड में वन विभाग की स्वीकृति लंबित है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि संबंधित विभागीय अधिकारी वन विभाग की सक्षम स्वीकृति के लिए समस्त औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूर्ण करायें। बैठक में एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.