नरेला विधानसभा में नागरिक सुविधाओं में निरंतर हो रहा विस्तार:मंत्री श्री सारंग

Updated on 19-05-2023 05:53 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 69 अंतर्गत इक़बाल कॉलोनी ए सेक्टर की सभी डामर सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में विकास की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। जन-सुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। वार्ड 69 में सड़कों के नवीनीकरण के बाद क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। कार्यक्रम में रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का विकास कार्यों की सौगात के लिये आभार माना और रोड शो भी निकाला।

नरेला विधानसभा में नागरिक सुविधाओं में निरंतर हो रहा विस्तार

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्ष 2008 के पहले पेयजल की समस्या हो या ड्रेनेज के अभाव से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति हो, इसके निराकरण के लिये हर घर नर्मदा जल और संपूर्ण क्षेत्र में नाले-नालियों का निर्माण कर आदर्श ड्रेनेज सिस्टम की स्थापना की गई है। नरेला विधानसभा में करोड़ों की लागत से पक्की सड़क का निर्माण, बिजली, हर घर नर्मदा जल जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित हर वार्ड में संजीवनी क्लीनिक, 3-3 सीएम राइज स्कूल, शासकीय कॉलेज, थीम पार्क, फ्लाइओवर की श्रृंखला के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों से नागरिक सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

सड़क निर्माण कार्य से इनको होगा लाभ

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ओल्ड अशोका गार्डन ए सेक्टर में लगभग 2 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से विभिन्न मार्गों का डामरीकरण कार्य किया जायेगा। इससे अशोका गार्डन, अशोक विहार, बैंक कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों के हजारों रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

रहवासियों ने रोड शो कर जताया आभार

वार्ड 69 में विकास कार्यों के भूमि-पूजन पर मंत्री श्री सारंग का रहवासियों ने आभार व्यक्त करते हुए रोड शो निकाला। रोड शो बाबा चौराहे से जैन मंदिर होते हुए इक़बाल कॉलोनी मुख्य कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ, जिसमें समस्त रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो जगह-जगह भव्य आतिशबाजी के साथ पुष्प-वर्षा और माला पहना कर मंत्री श्री सारंग का स्नेहिल स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.