जून में लागू हो संविदा नीति, वरना जुलाई में आंदोलन:MP के बिजलीकर्मियों ने चेतावनी दी

Updated on 10-06-2024 12:38 PM

'सरकार यदि 30 जून तक संविदा नीति लागू नहीं करती है तो जुलाई में बड़ा आंदोलन करेंगे।' यह चेतावनी मध्यप्रदेश के बिजलीकर्मियों ने दी है। सोमवार को उन्होंने भोपाल में सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर मैदान में उतरने लगे हैं। सोमवार से इसकी शुरुआत हो गई। यूनाइटेड फोरम फॉर एम्पलाइज एवं इंजीनियर्स के बैनरतले भोपाल के एमपी नगर स्थित बिजली कंपनी के ऑफिस के बाहर बिजलीकर्मियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष वीकेएस परिहार ने कहा, जून में संविदा नीति लागू कर दी जाएगी। ऐसा नहीं होने पर जुलाई में पूरे प्रदेश के संविदाकर्मी आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे।

2023 में पूर्व सीएम शिवराज ने बुलाई थी महापंचायत
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव-2023 के पहले कई विभागों की महापंचायत बुलाकर कर्मचारियों की मांग पूरी की गई थी। 4 जुलाई 2023 को संविदा कर्मचारियों की भी महापंचायत लाल परेड मैदान में बुलाई गई थी। जिसमें उन्होंने मंच से ही ऊर्जा विभाग के कड़े परिश्रम की तारीफ की थी और संविदा कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए उनके लिए घोषणां की थी। 22 जुलाई को संविदा नीति-2023 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। अधिकांश विभागों में सक्रियता के साथ नवीन संविदा नीति लागू कर दी गई। दूसरी ओर, बिजली कंपनी में कार्यरत 6 हजार संविदा अधिकारी कर्मचारी 11 महीने से नीति लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।

बैठकों का कोई नतीजा नहीं
संगठन के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं पॉवर मैनेजमेंट के प्रबंध संचालक से बैठक के दौरान स्पष्ट कहा गया था कि संविदा नीति में संशोधन के बाद नीति जल्द जारी की जाए, लेकिन 11 महीने के बाद भी ऐसा नहीं हो सका है।

अनुकंपा नियुक्ति का लाभ नहीं
यूनाइटेड फोरम मध्य क्षेत्र कंपनी संयोजक आरएस कुशवाहा ने बताया, संविदा नीति जुलाई 2023 में जारी हुई थी, लेकिन यह लागू नहीं हुई। बिजली कंपनी में काम करते हुए आठ कर्मचारियों की मौत हुई है। आज तक उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं गई। बिजली कंपनियों की गलत नीतियों का भुगतान संविदाकर्मी कर रहे हैं।

जुलाई में करेंगे बड़ा प्रदर्शन
अध्यक्ष परिहार ने बताया, प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पॉवर मैनेजमेंट के प्रबंध संचालक को पत्राचार किया गया है। पत्र में आग्रह किया है कि जून के महीने के अंत तक संविदा नीति 2023 आवश्यक संशोधन जिसमें महंगाई भत्ता एवं वार्षिक वेतन वृद्धि सम्मिलित है, जोड़कर जारी की जाए। ऐसा नहीं होने पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के समस्त संविदा अधिकारी कर्मचारी भोपाल में आकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

भोपाल में प्रदर्शन किया
भोपाल में प्रदर्शन के दौरान संगठन के मुकेश वर्मा, अखिलेश सूर्यवंशी, शिवम लखेरा, संजय बघेल, वरुण नामदेव, हेमंत वर्मा, दुर्गेश दुबे, प्रशांत पाल, कुलदीप खांडेकर, ओमप्रकाश मुड़िया, चंद्रमणि गजभिए, रोहित लाल, पवन जायसवाल, नमन त्रिपाठी, अनूप सैनी, प्रताप दरबार आदि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.