हिंडालको महान में संविदाकार सम्मेलन का हुआ आयोजन

Updated on 28-06-2023 01:25 AM
भोपाल : हिंडालको महान के राकर्स क्लब में संविदाकार सम्मेलन का आयोजन हुआ,जिसमे हिंडालको में 55 से ज्यादा संविदाकारो ने भाग लिया। हिंडालको महान इकाई के  कंपनी प्रमुख सैंथिल नाथ ने दीप प्रज्जवलित कर संविदाकार सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शामिल समस्त संविदाकारो का स्वागत करते हुये हिंडालको महान के पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला ,वही क्लस्टर पर्चेज हेड समीर देसाई ने बताया कि यह सम्मेलन संविदाकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कार्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का उद्देश्य रखता है। कार्यक्रम में सुरक्षा के साथ औद्योगिक परिसर में कार्य करने हेतु महान टीम द्वारा लघु नाट्य के माध्यम से सुरक्षा के चरणों को कार्यशाला के माध्यम से समझाया गया।कार्यक्रम में शामिल कंपनी के अन्य विभाग प्रमुखों ने भी अपनी बात रखी, जिसमे प्रमुख रूप से सी.पी.पी.हेड चंद्र शेखर सिंह ,वित्त प्रमुख सुशांत नायक व सेफ्टी हेड गिरिजा पंडा ने संविदाकारों को  सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए,सुरक्षा प्रथम -शून्य दुर्घटना का पालन करते हुये कार्य करने के लिये प्रेरित किया व सम्मेलन में संविदाकारों को काम करते समय सुरक्षित रहने, उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल को अपनाने के लिए विशेष  उठाए गए उपायों से अवगत कराया।सम्मेलन में संविदाकारों को उनके मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करने का भी प्रयास किया गया । विशेषज्ञों द्वारा उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे अपने अधिकारों का समर्थन कर सकते हैं।इस सम्मेलन में संविदाकारो ने भी नई नीतियों और कानूनों के प्रशासनिक तथा कार्यान्वयनिक पहलुओं पर चर्चा की,व अपनी बात रखी।
संविदाकारों ने इस सम्मेलन को अपने मुद्दों को साझा करने,अनुभवों का विनिमय करने और अपने अधिकारों की प्रोत्साहना करने का एक महत्वपूर्ण मंच माना। उन्होंने अपने समस्याओं को सामने रखकर सहयोग और समर्थन का आग्रह किया।कार्यक्रम में  कंपनी प्रमुख सेन्थिलनाथ ने इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की और बताया कि आयोजन संविदाकारों के अधिकारों के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाने, उनकी सुरक्षा और सुरक्षा की नीतियों को सुधारने,और संविदाकारों के बीच संगठनात्मक तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने का भी उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन सफल हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मुरली मनोहर तिवारी व  अरफ़ा नाजमीन ने किया ,कार्यक्रम का सफल आयोजन में पर्चेज टीम का विशेष योगदान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.