मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में भोपाल के लाल का योगदान

Updated on 24-08-2023 03:01 PM
भोपाल। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तीसरे मिशन चंद्रायन-3 का सफल परीक्षण करते हुए सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दिया गया है। इस सफलता के बाद अब भारत पूरे विश्व में चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला एक मात्र देश बन गया है। इसरो की इस अपार सफलता पर राजधानी भोपाल के एक लाल सचिन कुमार मालवीय ने भी इसरो के वैज्ञानिक के रूप में कमाल का योगदान दिया है। दरअसल इसरो के मिशन चंद्रयान-3 के क्रियान्वयन में भोपाल शहर के अयोध्या बायपास रोड़ स्थिति शंकर गार्डन निवासी जानीमानी वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सविता मालवीय एवं भेल के रिकार्ड सेक्सन से सेवानिवृत्त हुए के.सी. मालवीय के सुपुत्र सचिन कुमार मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गौरतलब है कि इसरो द्वारा 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भेजें गये चन्द्रयान-3 में इसरो के वैज्ञानिक सचिन मालवीय और उनकी पूरी टीम ने  दिन-रात एक करते हुए मिशन की सफलता के लिए बहुत ही कठिन परिश्रम किया है। इसरो की इस पूरी टीम ने देश को गर्व महसूस कराने का एक मौका हर भारतीय को दिया है। आज हर भारतीय ने इसरो की इस कामयाबी को बहुत सराहा है और इसरो की पूरी टीम को बधाईयां और शुभकामनाएं दी है। मिशन चंद्रयान-3 की इस अपार सफलता पर सचिन की मां श्रीमती सविता मालवीय कहती हैं कि आज सचिन के योगदान से सिर्फ मेरा ही नहीं भारत की हर मां का सीना गर्व से ऊपर उठ गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि  सचिन और इसरो की पूरी टीम भविष्य में भी इसी तरह से सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहे। सचिन मालवीय के इस योगदान पर राजधानीवासियों में अपार खुशी छाई हुई है। लोग मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.