सांसों को कंट्रोल करने से मजबूत होते हैं दिल, दिमाग और फेफड़े

Updated on 18-01-2025 12:47 PM

भोपाल। सांस लेना जीवन का सामान्य लक्षण है। मान्यता है कि प्रकृति ने हर इंसान को गिनती की सांसें दी हैं। अगर श्वास पर नियंत्रण पाया जा सके तो उम्र को लंबा किया जा सकता है। अब विज्ञान ने भी इसे प्रमाणित कर दिया है। एम्स भोपाल के एक शोध में सामने आया है कि श्वसन की दर धीमी कर देने से दिल, दिमाग और फेफड़े मजबूत होते हैं। लंबी आयु का भी यही रहस्य है।

एक मिनट में चार बार सांस लेता है कछुआ

एम्स भोपाल में आयुष फिजियोलाजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वरुण मल्होत्रा ने स्लो ब्रीथिंग पर यह शोध किया है। उनका कहना है कि समुद्री कछुआ एक मिनट में चार बार ही सांस लेता है। उसकी उम्र सामान्य तौर पर 300 वर्ष होती है।

अगर इंसान अपनी सांस की गति धीमी कर सके, तो उसकी आयु भी बढ़ सकती है। उने शोध में यह सामने आया कि धीमी गति से सांस लेने पर शरीर के कई अंगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

150 लोगों पर किया अध्ययन

उन पर दबाव कम होता है और उनकी क्रियाशीलता बढ़ जाती है। इसकी वजह से इंसान की उम्र लंबी हो जाती है। डॉ. मल्होत्रा और उनकी टीम ने 150 लोगों पर पांच वर्षों तक यौगिक क्रिया के प्रभावों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। हाल ही में डॉ. वरुण मल्होत्रा का यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल रिसर्च गेट में प्रकाशित भी हुआ है।

इन अंगों की क्रियाशीलता पर सीधा असर

हृदय : धीमी गति से सांस लेने से हृदय की गति 60 तक आ सकती है, जिससे हृदय पर कम दबाव पड़ता है।

फेफड़ें : फेफड़ों में आक्सीजन का स्तर बढ़ता है और कार्बन डाइआक्साइड प्रभावी रूप से बाहर निकलती है।

मस्तिष्क : धीमी सांस के कारण चित्त शांत रहता है, जिससे भय, क्रोध और तनाव जैसी नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण पाया  जा सकता है।

सामान्य दर 18 बार सांस लेने की

डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में 12 से 20 बार सांस लेता है। इसका सामान्य औसत 18 बार का है। दौड़ने या भारी श्रम के दौरान इसकी दर 35 से 40 बार की हो जाती है। वहीं सोते समय एक मिनट में 12 से 15 तक श्वसन क्रिया होती है। यौगिक क्रियाओं के दौरान इसे एक मिनट में दो बार तक घटा लेने से फायदे बढ़ जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.