राहुल के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर खड़ा हुआ विवाद:सिंधिया बोले-बयान अशोभनीय, यह दिव्यांगजनों का घोर अपमान

Updated on 06-06-2025 01:21 PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसी को लंगड़ा घोड़ा कहना न केवल अशोभनीय, बल्कि दिव्यांगजनों का घोर अपमान है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जता चुके हैं।

सिंधिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि - मैं उन सभी लोगों को समझाना चाहता हूं जो इस तरह के अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग जैसे शब्द को बदलकर दिव्यांगजन कहा है, जिसका अर्थ है ऐसे लोग जिन पर भगवान का विशेष आशीर्वाद है। हमें ऐसे लोगों को प्रणाम करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। और जो लोग उन्हें नीचा दिखाने वाले शब्दों का प्रयोग करते हैं, उनकी सोच कितनी नीचे जा सकती है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

कांग्रेस का तंज...

विदेशों में पढ़ने वालों को हिंदी मुहावरे नहीं आते

कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने पलटवार करते हुए कहा कि - ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना हिंदी ज्ञान सुधारने की जरूरत है। वे विदेशों में पढ़े हैं, इसलिए हिंदी के मुहावरे और कहावतों को शायद वे ठीक से नहीं समझते हैं। लंगड़ा घोड़ा हिंदी भाषा का प्रचलित मुहावरा है, इसका दिव्यांगता या विकलांगता से कोई संबंध नहीं हैं।

हिंदी साहित्य में अपनी बात को समझाने के लिए मुहावरों का इस्तेमाल होता आया है। राहुल गांधी ने क्षमताओं के आधार पर काम के बंटवारे की बात के संदर्भ में यह बात कही थी। सिंधिया जी को पता होना चाहिए कि दिव्यांग शब्द इंसानों के लिए बनाया गया है। घोड़ों के लिए नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.