डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति पर विवाद:आज GMC में जूडा और मेडिकल शिक्षक करेंगे विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Updated on 03-05-2025 02:12 PM

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) बनाए जाने के निर्णय ने प्रदेशभर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में आज गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर्स और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) के सदस्य हमीदिया चिकित्सालय परिसर (नई ब्लॉक 1 और 2) में दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रदर्शन की घोषणा शुक्रवार रात को ही कर दी गई थी, जब एमटीए और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। दोनों संगठनों का कहना है कि डॉ. अरुणा कुमार का पूर्व प्रशासनिक आचरण विवादास्पद रहा है और उनकी नियुक्ति से न केवल शिक्षण संस्थानों का वातावरण प्रभावित होगा, बल्कि यह निर्णय छात्रहित और चिकित्सा शिक्षा की गरिमा के खिलाफ भी है।

मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के आरोप जूडा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि डॉ. कुमार के कार्यकाल में एक महिला जूनियर डॉक्टर ने मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया था। इसके अलावा, उनके व्यवहार से कॉलेज परिसर में कई बार तनावपूर्ण स्थितियां बनीं और वरिष्ठ महिला चिकित्सकों ने सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी तक दे दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.