कोरोना: भोपाल में 43 और इंदौर में 29 सक्रिय मरीज

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

 भोपाल जानलेवा कोरोना वायरस की अभी मप्र सेपूरी तरह से विदाई नहीं है और लोग लापरवाह बनते जा रहे हैं। यही वजह हैकि अब कोरोना के सक्रिय केसेज पुन: बढने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 107 है। इनमें से 43 मरीज (भोपाल में और 29 इंदौर में हैं। अन्य 13 जिलों में भी एक से लेकर आठ तक मरीज हैं। हालांकि, यह अच्छी बात है कि सक्रिय मरीजों में 90 फीसद के करीब होम आइसोलेशन में हैं। बाकी का निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 भोपाल के सक्रिय मरीजों में सिर्फ दो अस्पताल में भर्ती हैं।उधर, प्रदेश में दूसरे दिन भी कोरोना मरीजों की संख्या 10 से नीचे रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कुल 56167 सैंपल की जांच में छह मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले गुरुवार को 58,306 सैंपल की जांच में नौ मरीज मिले थे। बता दें कि इसके पहले लगातार तीन दिन तक मरीजों की संख्या 19 से ऊपर रहने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी।

 प्रदेश में संक्रमण बढ़ने का खतरा इसलिए भी बना हुआ है कि अभी तक सिर्फ 37 फीसद लोगों ने ही कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगवाई है।शुक्रवार को मिले मरीजों में चार भोपाल, एक इंदौर और एक बैतूल का है। भोपाल में शनिवार को भी 4922 सैंपल की जांच में दो मरीज मिले हैं। जिन्हें दूसरी डोज नहीं लगी है, उनके संक्रमित होने और गंभीर होने का खतरा बना हुआ है। दूसरी बात यह कि सबसे ज्यादा मरीज रेलवे स्टेशनों में औचक जांच में मिल रहे हैं। इनमें ज्यादातार दूसरे राज्यों से आने वाले होते हैं। इनमें कोरोना वायरस का नया वेरिएंट होने से भी ज्यादा संक्रमण फैलने का डर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.