कोरोना: राजधानी में 90 फीसद लोग नहीं लगा रहे मास्क

Updated on 29-11-2021 10:38 PM

भोपाल   राजधानी में सप्ताह भर में  39 कोरोना संक्रमितमिल चुके हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। शहर में  90 फीसद लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। लोग पूरी तरह से लापरवाह हो चुके हैं। बता देंकि कोरोना सुस्त भले ही पड़ गया है, पर हारा नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में वह अपनी ताकत दिखा रहा है। बीतेदिनों ने राजाधानी में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। यह वायरस नए रूप बदलकर रहा है। भोपाल में बीते एक हफ्ते में कोरोना के 39 नए मरीज सामने आए हैं।

 इसके बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। भीड़ में भी तो कोई मास्क लगा रहा है और ना ही शारीरिक दूरी रख रहा है। पुलिस और नगर निगम प्रशासन भी बेफिक्र हो गया है। करीब 90 फीसद लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, फिर भी उन पर जुर्माना नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कोरोना का खतरा पहले की तरह बरकरार है। चौक, न्यू मार्केट, कोलार, भेल सहित शहर के सभी बाजारों में 80 फीसद लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। 20 फीसद लोग मास्क लगा रहे हैं, लेकिन इनमें 10 फीसद ऐसे हैं, जो मास्क मुंह से नीचे कर लेते हैं।

इसके अलावा शहर के पर्यटक सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने की तैयारी कर रहा है। कोरोना अभी गया नहीं हैं, पर हम मास्क लगाना भूल गए हैं। शहर में मास्क लगाने के लिए कोई जागरुकता नहीं बरत रहा है। सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना तो दूर की बात है। नगर निगम प्रशासन बिना मास्क लगाने वालों पर जुर्माना लगाना भूल गया है। 50 हजार लोगों पर मास्क लगाने पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये जुर्माने की कार्रवाई करके 27 अगस्त के बाद से नगर निगम प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं की है।

नए शहर का प्रमुख बाजार न्यू मार्केट  है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोग मास्क लगाए नहीं दिख रहे हैं। इक्का-दुक्का लोग ही ठीक तरह से मुंह नाक पर मास्क लगाए थे। कई लोग मुंह के नीचे मास्क लगाए हुए दिखे। न्यू मार्केट के बाहर पार्किंग से लेकर हुनमान मंदिर, रोशनपुरा, सुलभ काम्प्लेक्स सहित पूरे न्यू मार्केट अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखे।  पुराने शहर का चौक बाजार  है। आसपास जुमेराती, आजाद मार्केट, लखेरापुरा सहित अन्य छोटे-छोटे बाजार लगे हैं। चौक सहित सभी बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं।

 ग्राहकों व्यवसाइयों ने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बंद ही कर दिया है। ग्राहकों के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी नहीं दिखती है। इससे करोना बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।इस बारे में न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के सचिव  अजय देवनानी का कहना हैकि सभी व्यवसायियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए स्टीकर लगाए हैं, जिनमें लिखा है कि पहले मास्क फिर खरीदारी। अधिकांश ग्राहकों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। अब जल्द ही तेजी से जागरुकता अभियान शुरू करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.