कोरोना- यूके में अब लॉकडाउन नहीं, सर्दियों में लग सकती हैं कुछ पाबंदियां : विशेषज्ञ

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
लंदन  । ब्रिटेन में अब लॉकडाउन की संभावना नहीं के बराबर है। यहां 19 जुलाई 2021 को कोविड-19 के प्रसार को सीमित करने के उद्देश्य से लगाए गए लगभग सभी कानूनी प्रतिबंधों को हटा दिया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेव (एनएचएस) ट्रैक एंड ट्रेस के अनुरोध पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों और जिन्हें टीके की दोनों खुराक नहीं लगी है उनके लिए आईसोलेशन में रहने की जरूरत बरकरार रखी गई लेकिन नाइट क्लब बंद रखने और घर के भीतर सामाजिक समारोहों में सीमित संख्या जैसे अन्य नियंत्रण उपायों को हटा दिया गया। इस कदम ने प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देने के ‘खाके’ के अंत को दर्शाया है, जिसकी घोषणा फरवरी में की गई थी। राजनेताओं द्वारा जिस प्रमुख बात पर जोर दी गई थी वह यह कि सबकुछ फिर से खोलने की दिशा में उठाए गए कदमों को बदला नहीं जा सकेगा।
इसके बाद भी 2020 की गर्मियों में प्रतिबंधों में ढील के बाद, नियंत्रण उपायों को अंततः नवंबर 2020 और जनवरी 2021 में देशव्यापी लॉकडाउन लगाकर सर्दियों में फिर से लागू कर दिया गया था। अब सवाल यह उठता है कि 2021 में कुछ अलग देखने को मिलेगा? राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के संक्रमण सर्वेक्षण आबादी के प्रतिनिधि नमूनों की जांच कर किसी भी एक वक्त में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या का अनुमान देता है। प्रतिबंध हटने के तुरंत बाद, संक्रमण इस साल अप्रैल और मई में निम्न स्तर से बढ़कर जुलाई में लगभग 1.57 प्रतिशत के चरम पर पहुंच गए थे। अगस्त में समग्र संक्रमण की दर गिरकर 1.28 प्रतिशत हो गई और बाद में स्थिर हो गई।
अब जोखिम यह है कि सामाजिक संपर्क में धीरे-धीरे वृद्धि के कारण संक्रमण दर अपने पहले से ही उच्च स्तर से फिर से बढ़ सकती है, जिसमें स्कूलों में बच्चों का लौटना और अधिक माता-पिता तथा वयस्कों का कार्यस्थलों पर लौटना शामिल है। पूरी वैश्विक महामारी के दौरान प्रतिबंधों को लगाने की जरूरत कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के कारण थी। लेकिन व्यापक टीकाकरण अभियान के बाद अस्पताल में भर्ती होने की दरें घटी हैं। नवंबर 2020 में जब लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तब 31 अक्टूबर, 2020 को अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की संख्या 10,000 से भी कम थी। वर्तमान में यह संख्या भले ही 6,000 के करीब है लेकिन यह मई और जून में 1,000 मरीजों की तुलना में बहुत ज्यादा है। तो क्या मौजूदा स्थिति को लॉकडाउन लगने की 60 प्रतिशत संभावना जताने वाला माना जा सकता है? कुछ मायनों में इसका जवाब हां है। अक्टूबर 2020 में स्वास्थ्य प्रणालियों पर पड़े बोझ को गंभीर माना गया था जिससे कि लॉकडाउन लगाना पड़ा था।
2020 की गर्मियों के लॉकडाउन और 2021 की गर्मियों के अंत के लॉकडाउन में अहम अंतर यह है कि टीकाकरण कार्यक्रम काफी सफल रहा है। इंग्लैंड में 16 से अधिक उम्र के 89 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक और 80 प्रतिशत को दूसरी खुराक मिल चुकी है। लेकिन इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि ये टीके कितने वक्त तक सुरक्षा उपलब्ध कराते हैं। बूस्टर कार्यक्रमों पर सरकार द्वारा अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है।
आने वाली सर्दियां अनिवार्य रूप से कोविड-19 और अन्य संक्रामक रोगों के अधिक मामले लाएगी, और कोविड-19 के लिए अस्पतालों में भर्ती मरीजो की संख्या पहले से ही अधिक है। हालांकि, बड़े पैमाने पर टीकाकरण ने पूर्वानुमान बदल दिया है। अस्पताल में भर्ती होने में उतनी ही तेजी से वृद्धि होने की संभावना नहीं है जितनी पहले देखी गई थी। यदि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी रहती है, तो सर्दियों में और अधिक मामूली प्रतिबंधों की वापसी संभव है, लेकिन एक पूर्ण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.