3 महीने बाद हो रही निगम परिषद की बैठक:खराब सड़कें, ट्रैफिक और प्रदूषण को छोड़ उस मुद्दे पर बात

Updated on 11-12-2024 01:05 PM

शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को नगर निगम परिषद की बैठक होने जा रही है। लेकिन इसमें शहर की जनता से जुड़े एक भी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने वाली है। तीन महीने बाद हो रही बैठक में न तो किसी योजना पर चर्चा होगी और न ही खराब सड़क, पार्किंग, बदहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शहर के प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को एजेंडे में शामिल किया गया है।

इन सबसे अलग बैठक में रायसेन जिले के हिनौतिया में नर्मदा जल सप्लाई के मुद्दे पर विचार किया जाना तय हुआ है। खास बात ये कि इस मुद्दे से सीधे तौर पर शहर का कोई सरोकार नहीं है। यानी तीन महीने में हो रही बैठक में भी शहर सरकार के पास विचार के लिए शहर से जुड़ा कोई विषय नहीं है।

नगर निगम परिषद की पिछली बैठक 30 अगस्त को हुई थी। इस हिसाब से 30 अक्टूबर से पहले बैठक होनी थी। भोपाल में यह पहला मौका है जब बैठक समय पर नहीं हुई है। कांग्रेस के दबाव बनाने के बाद बैठक का एजेंडा तैयार हुआ। उधर, परिषद अध्यक्ष का कहना है कि यदि कोई चर्चा चाहेगा तो आसंदी विचार करेगी।

खराब सड़कें, पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर बात हो : भावनानी

भोपाल सिटीजंस फोरम के पूर्व संयोजक हरीश भावनानी ने कहा कि नगर निगम परिषद में मुख्य रूप से सड़कों की स्थिति, पार्किंग, शहर की ट्रैफिक समस्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। परिषद के एजेंडे में ऐसे सभी मुद्दों को शामिल किया जाना चाहिए। पिछले कई दिनों से शहर में इन और ऐसे अन्य विषयों को लेकर जनता परेशान है। इनका हल करने की प्राथमिक जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है।

प्रशासनिक रूप से एजेंडे में भले ही एक विषय आया है। लेकिन एक घंटे का प्रश्नकाल भी होगा और समय बचने पर यदि कोई पार्षद शहर से जुड़े किसी विषय पर सार्थक चर्चा चाहेंगे तो उस पर आसंदी से विचार किया जाएगा। - किशन सूर्यवंशी, परिषद अध्यक्ष

हर बैठक पर 7 लाख खर्च करता है निगम नगर निगम परिषद की एक बैठक पर निगम करीब साढ़े सात लाख रुपए खर्चा करता है। निगम के सभी अधिकारी और विभिन्न विभागों के 60 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। इसके अलावा पार्षदों व अन्य आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी इस बैठक में होती है। कर्मचारियों का वेतन और व्यवस्था पर लगने वाले खर्चों को जोड़ने पर आंकड़ा लगभग साढ़े सात लाख रुपए तक पहुंचता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.