गणेश विसर्जन को लेकर निगम तैयार, बाहर से बुलाई 200 फीट की छह क्रेन

Updated on 23-09-2023 11:45 AM

भोपाल। गणेश विसर्जन को लेकर नगर निगम की ओर से घाटों में सभी आवश्यक सुविधाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान पानी में नहीं उतरना पड़े, इसके लिए बाहर से 200 फीट की छह क्रेन मंगाई गई है। इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इसके लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि 13 सितंबर 2019 काे गणेश विसर्जन के दौरान छोटे तालाब के खटलापुरा घाट पर दो नाव पलटने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से नगर निगम हर वर्ष घाटों पर विसर्जन की व्यवस्थाएं में निरंतर सुधार कर रहा है। इस वर्ष भी नई व्यवस्था की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। निगम इस बार सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को घाट किनारे तक जाने की अनुमति देगा। वहीं बड़ी प्रतिमाओं के लिए तीन घाट ही रहेंगे। ताकि विसर्जन में परेशानी न हो। गौरतलब है कि राजधानी के खटलापुरा घाट सहित प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डेम, शाहपुरा और आर्च ब्रिज के पास प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।

बाहर से बुलाई 200 फीट की छह क्रेन

इस बार विसर्जन घाटों पर नई व्यवस्था रहेगी। इसके तहत प्रेमपुरा विसर्जन घाट पर तीन टेलीस्कोपिंग, रिवालविंग क्रेन की व्यवस्था की गई है। वहीं रानी कमलापति घाट पर दो, खटलापुरा विसर्जन घाट पर एक, संत हिरदाराम नगर घाट पर दो, हथाईखेड़ा विसर्जन घाट पर दो, मालीखेड़ी विसर्जन घाट पर एक और ईंटखेड़ी विसर्जन घाट पर एक क्रेन की व्यवस्था की है।

छोटी प्रतिमाओं के लिए बनाए जा रहे विसर्जन कुंड

छोटी प्रतिमाओं के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विसर्जन कुंड बनाए जा रहे हैं। लालघाटी चौराहा, गांधी नगर, करोंद चौराहा, भवानी चौक पीर गेट मंदिर, नादरा बस स्टैंड, पांच नंबर स्टाप पेट्रोल पंप के पास, शाहपुरा चौराहा झील, सर्व-धर्म चौराहा, आशिमा माल, अवधपुरी चौराहा, आनंद नगर चौराहा, अयोध्या बायपास, मिनाल चौराहा और प्रभात चौराहा समेत 40 से अधिक स्थानों पर विसर्जन कुंड की व्यवस्था रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.