कॉर्टेवा एग्रीसाइंस टिकाऊ कृषि और ग्रामीण समुदायों के विकास को दे रहा है प्रोत्साहन

Updated on 07-12-2024 04:46 PM

भोपाल : एग्रीकल्चर साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी कॉर्टेवा एग्रीसाइंस की ओर से भोपाल में आयोजित एक सम्मेलन में महिलाओं के नेतृत्व वाले फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) की सफलता पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला किसान, एफपीओ सदस्य, सरकारी हितधारक और कॉर्टेवा एग्रीसाइंस के विशेषज्ञ उपस्थित थे। इन विशेषज्ञों ने कार्यक्रम के मंच पर कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, स्थिरता के महत्व और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में एफपीओ की क्षमता पर चर्चा की।

भारत में कृषि क्षेत्र में आए बदलावों में एफपीओ की अहम भूमिका है। वे किसानों को उचित मूल्य पर मोलभाव करने, आधुनिक तकनीकों उपलब्ध कराने और कृषि में भारत के प्रमुख कार्यबल को मजबूत बनाते हुए टिकाउ प्रथाओं को अपनाने के लिए सामूहिक ताकत प्रदान करते हैं। महिलाएं टिकाउ विकास के लिए जरूरी आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारत सरकार ने 2027-28 तक 10,000 एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। भारत सरकार का यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में समृद्धि लाने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका को रेखांकित करता है। कॉर्टेवा एग्रीसाइंस के प्रयासों भी इसी दिशा में हैं, यहां कॉर्टेवा छोटे किसानों को सही ज्ञान, संसाधन, बाज़ार और प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उनकी मदद कर रहा है।

महिलाओं की अग्रणी भूमिका वाले एफपीओ : इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "ह्यूमन लाइब्रेरी" सैशन था। इस सैशन में महिला किसानों, एफपीओ डायरेक्टर और जमीनी स्तर पर काम करने वालों ने अपनी प्रेरक कहानियां और अनुभव साझा किए। इन प्रत्यक्ष अनुभवों ने दिखाया कि कैसे कॉर्टेवा विकास की एक लहर जैसा प्रभाव पैदा करना चाहता है, जहाँ महिला किसान केवल अपने खेतों को बल्कि अपने समुदायों के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी बेहतर बनाती हैं और क्षेत्र के सतत विकास के लिए बदलाव का नेतृत्व करती हैं।

यहां प्रत्येक एफपीओ की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल हुआ, जिसने अपनी चुनौतियों, विकास की यात्रा और एफपीओ से भविष्य की अपेक्षाओं को साझा किया। महिलाओं के नेतृत्व वाले एफपीओ की मदद करते हुए, कॉर्टेवा का लक्ष्य किसानों की सामूहिक सौदेबाजी की शक्ति को मजबूत करना, इन समूहों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, इनका नेटवर्क मजबूत बनाना, बाजारों और जरूरी सेवाओं तक उनकी पहुंच बढ़ाते हुए उनकी पहुंच और आय बढ़ाना और सामूहिक इनपुट सोर्सिंग की सुविधा, नई तकनीकों की पेशकश और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देकर खेती की लागत को कम करना है।

भविष्य की राह: सरकार और समुदाय के हितधारकों के साथ मिलकर किए गए प्रयासों और 2030 तक 20 लाख महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में सहायता देने जैसी पहलों के साथ, कॉर्टेवा सार्थक बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉर्टेवा की यह पहल बड़े बदलाव लाने और एफपीओ की क्षमता बढ़ाने और कृषि में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती है। सामूहिकता की भावना यह सुनिश्चित करता है कि छोटे किसानों को फलने-फूलने के लिए जरूरी मदद मिले, जिससे अधिक समावेशी और टिकाऊ कृषि अर्थव्यवस्था की राह आसान बन सके। महिलाओं के नेतृत्व वाले एफपीओ और टिकाऊ प्रथाओं के माध्यम से इसे मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसके सज्ञथ ही कंपनी सिस्टमेटिक बदलाव भी ला रही है जिससे किसानों, समुदायों और राष्ट्र को फायदा मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.