मतगणना कल, भोपाल में पुरानी जेल परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, ड्राय डे घोषित

Updated on 02-12-2023 12:33 PM

भोपाल। रविवार तीन दिसंबर को पुरानी जेल परिसर में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 08 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में निर्वाचन आयोग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रत्याशी व उनके एजेंट्स भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वाहनों की दबाव बहुत ज्यादा होगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्ता को देखते हुए 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे से पुरानी जेल परिसर के आसपास ट्रैफिक डायवर्सन रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि आवश्यकता नहीं होने पर वह इस मार्ग की तरफ जाने से बचें।

इन मार्गों पर बंद रहेगा आवागमन

:- सीआइ कालोनी, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निंग एवं कोर्ट चौराहा से पुरानी जेल की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दोपहिया, चार पहिया, लोक परिवहन एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

:- स्टेट बैंक आफ इंडिया मैदा मिल के पास से सेंट्रल स्कूल क्रमांक-1, स्टेट आईटी की तरफ जाने वाले रास्ते से न्यायालय एवं जेल की तरफ जाने वाले सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

:- जो वाहन जहांगीराबाद से एमपी नगर की ओर आवागमन करना चाहते हैं, वह शब्बन चौराहा, जिंसी चौराहा, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष फाटक ओवर ब्रिज, मैदा मिल से बोर्ड आफिस होकर आवागमन करेंगे।

:- प्रत्याशियों के एजेंट और नाश्ता-भोजन लाने वाले वाहन पुरानी जेल परिसर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे।

इस प्रकार होगी पार्किंग व्यवस्था

:- आम जनता के वाहन पंजाब नेशनल बैंक की तरफ और कोर्ट तिराहा से वल्लभ भवन मार्ग पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकेंगे। मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों, पत्रकार और मीडियाकर्मियों के वाहन निर्धारित स्थान जेल परिसर में पार्क होंगे।

:- एजेंटों को वाहन पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से होमगार्ड टर्निंग तक जाएंगे। इन वाहनों की पार्किंग लाल परेड ग्राउंड एवं एमएलए रेस्ट हाउस में होगी। डीबी माल की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन कोर्ट तिराहा तक पहुंच सकेंगे। इनकी पार्किंग वल्लभ भवन मार्ग के दोनों तरफ होगी।

:- मतगणना स्थल पहुंचने वाले प्रत्याशियों के वाहन जेल परिसर में निर्धारित स्थान पर पार्क होंगे। जहांगीराबाद की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन पुलिस आईटीआई गेट तक पहुंचकर निर्धारित स्थान पर पार्क किए जाएंगे।

:- इसी प्रकार मिंडोस कालोनी की तरफ से आने वाले एजेंटों के वाहन पीएनबी मुख्यालय तक पहुंचेंगे और सड़क के दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे। आम जनता के वाहन वैकल्पिक तौर पर एमएलए रेस्ट हाउस, लाल परेड के आईटीआई ग्राउंड तथा एमवीएम ग्राउंड पर पार्क किए जा सकेंगे।

कल रहेगा शुष्क दिवस, शराब पर लगाया प्रतिबंध

जिले में मतगणना के दौरान रविवार को शराब की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने तीन दिसंबर को 24 घंटे शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की 87 शराब दुकानों पर शराब के क्रय-विक्रय और भंडारण आदि पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित सभी शराब दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, सिविलियन क्लब, सैनिक थोक कैंटीन, फुटकर कैंटीन, वाइन विक्रय के लिए स्वीकृत रिटेल आउटलेट एवं अन्य लाइसेंस केंद्र, जिंसी चौराहा स्थित देशी शराब भंडारागार और गांधीनगर स्थित विदेशी शराब भंडारागार से शराब के आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाए एवं उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.