भोपाल में बनेगा देश का पहला इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स साइंस सेंटर:25 करोड़ की लागत से तैयार होगा, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग हब रहेगा

Updated on 24-08-2025 12:30 PM

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अब देश में स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग का नया केंद्र बनने जा रही है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यह देश का पहला ऐसा मॉडल होगा, जहां एक ही परिसर में खिलाड़ियों को वैज्ञानिक शोध और नवीनतम तकनीक पर आधारित संपूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर यह केंद्र तैयार हो रहा है। डॉ. यादव स्वयं खेलों से गहरा जुड़ाव रखते हैं। उनका कहना है कि “आज के युग में खिलाड़ियों को केवल पारंपरिक प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है। वैज्ञानिक पद्धतियों, आधुनिक तकनीक और शोध आधारित ट्रेनिंग से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।”

खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है यह सेंटर

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी कई बार तकनीकी खामियों, मनोवैज्ञानिक दबाव या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते। अब खेल केवल कौशल या कोचिंग पर निर्भर नहीं रहे। पोषण, मनोविज्ञान और बॉयोमेकेनिक्स जैसे पहलू भी उतने ही अहम हो चुके हैं। ऐसे में भोपाल का यह केंद्र खिलाड़ियों को हर स्तर पर मजबूती देगा।

केंद्र की मुख्य सुविधाएं

  • फिजियोलॉजी लैब – VO2 मैक्स टेस्टिंग, बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस।
  • बॉयोमेकेनिक्स लैब – मोशन कैप्चर, गेट एनालिसिस, फोर्स प्लेट टेस्टिंग।
  • मनोविज्ञान इकाई – मानसिक दृढ़ता, तनाव और चिंता प्रबंधन पर काम।
  • पोषण एवं बॉयोकेमिस्ट्री यूनिट – ब्लड मार्कर टेस्टिंग, वैज्ञानिक डाइट सपोर्ट।
  • रिकवरी सूट – हाइड्रोथेरेपी, क्रायोथेरेपी और फिजियोथेरेपी।

केंद्र में वैज्ञानिकों, मनोवैज्ञानिकों, पोषण विशेषज्ञों, फिजियोथेरेपिस्टों और डेटा एनालिस्ट्स की टीम खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रोफाइल बनाकर उनके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करेगी। इससे खिलाड़ी की कमजोरियों और आवश्यकताओं पर सटीक काम हो सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बढ़ेगा प्रदर्शन

स्पोर्ट्स साइंस सेंटर से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को न सिर्फ ओलंपिक, एशियाई खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नई पहचान मिलेगी, बल्कि राज्य के उभरते खिलाड़ी भी वैज्ञानिक ट्रेनिंग से लाभान्वित होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल भोपाल को राष्ट्रीय स्पोर्ट्स साइंस हब बनाने के साथ ही भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.