भूमाफिया चंपू अजमेरा और आर्जव की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इन्कार

Updated on 01-07-2023 06:14 PM

इंदौर। भूमाफिया चंपू अजमेरा के बेटे आर्जव ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बाणगंगा पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट ने फिलहाल किसी तरह की रोक लगाने से इन्कार करते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी है।

शासकीय अभिभाषक विशाल सनोठिया ने बताया कि याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर के समक्ष हुई। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले में हाल ही में बाणगंगा थाना पुलिस ने आर्जव के खिलाफ प्रकरण में धारा 467, 468 बढ़ाई हैं। इसके पहले प्रशासन द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में आर्जव और अन्य के खिलाफ 420, 34 धाराएं लगाई गई थीं, जबकि जमीन घोटाला मामले में कूटरचित दस्तावेज का उपयोग किया गया था।

त्रिशाला संस्था मामले में दीपक मद्दा पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। भूमाफिया दीपक मद्दा, रवींद्र बम और जयंत बम पर त्रिशाला गृह निर्माण सहकारी संस्था मामले में तिलक नगर पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संस्था सदस्य को पहले से बेचा गया प्लाट अन्य को बेच दिया।

फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे को बेच दिया प्लाट

चाणक्यपुरी निवासी सिद्धार्थ पोखरना ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने वर्ष 2000 में संस्था की पीपल्याहाना स्थित कालोनी में एक लाख दो हजार रुपये में प्लाट नं. 147 खरीदा था। आरोपितों ने रसीद भी दी थी। आरोपित कालोनी आइडीए की स्कीम 140 में शामिल होने की बात कहकर रजिस्ट्री टालते रहे। 2009-10 में फरियादी ने सहकारिता विभाग से कालोनी की सदस्यता सूची निकाली तो उसमें उसका नाम शामिल था, मगर 2016-17 की सूची में से गायब हो गया। आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फरियादी की सदस्यता समाप्त कर दी। बाद में प्लाट अन्य को बेच दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.