मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से सौजन्य भेंट

Updated on 30-12-2023 12:23 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े उनके मंत्रालय से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी आवासन और शहरी कार्य योजनाओं में प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने अपने मंत्रालय से संबंधित सभी प्रकरणों में राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री पुरी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री पुरी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.