राज्यपाल श्री पटेल से ब्रिटिश उप उच्चायुक्त सुश्री स्कॉट की सौजन्य भेंट

Updated on 01-09-2023 06:20 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से ब्रिटिश उप उच्चायुक्त सुश्री क्रिस्टीना स्कॉट ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल को ब्रिटिश सरकार के फॉरेन कॉमनवेल्थ एन्ड डेव्हलपमेंट ऑफिस द्वारा संचालित इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर क्लाइमेट रीसिलिएन्ट ग्रोथ प्रोग्राम की जानकारी दी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर क्लाइमेट रीसिलिएन्ट ग्रोथ प्रोग्राम से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय स्टेक होल्डर्स मौजूद थे।

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ग्रोथ प्रोग्राम पोर्टफोलियो अंतर्गत परिषद द्वारा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एन्ड डेव्हलपमेंट के सहयोग से जलवायु सूचना सेवा टूल क्रिस्प-एम डिजाईन किया गया है। क्रिस्प-एम टूल केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ब्रिटिश सरकार के फॉरेन कॉमनवेल्थ एन्ड डेव्हलपमेंट ऑफिस के सहयोग से जलवायु परिवर्तन की संभावित चुनौतियों का सामना करने में ग्रामीण समुदायों को आवश्यक सहायता देने के लिए विकसित किया गया है। मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जहाँ रायसेन और सीहोर जिलों में इसका पायलेट प्रोजेक्ट अक्टूबर 2021 में लाँच किया गया था। क्रिस्प-एम टूल ग्रामीण परिवारों को स्थानीय जलवायु डेटा को प्राप्त, साझा करने की सुविधा के साथ ही जलवायु संकट का सामना करने में मदद करता हैं। उनकी आजीविका की सुरक्षा के लिए संसाधनों तक पहुँचने की सुविधा प्रदान करता है। समुदायों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में जानकारी देकर भविष्य के जलवायु परिदृश्य, भूमि के भू-जल की स्थिति, सतही वर्षा जल प्रवाह और वर्षा पेटर्न आदि के विषय में जागरूक कर जल-संरक्षण की दीर्घकालीन योजना निर्माण में सहायता करता है। पायलट प्रोजेक्ट में टूल की व्यापक उपयोगिता और स्वीकार्यता के दृष्टिगत जन-साधारण के लिये टूल का वैश्विक संस्करण इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एन्वायरमेंट एण्ड डेव्हलपमेंट के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी हितधारक द्वारा सार्वभौमिक रूप से उपयोग किया जा सकता है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एन्वायरमेंट एण्ड  डेव्हलपमेंट की टीम लीडर और मुख्य शोधकर्ता सुश्री ऋतु भारद्वाज ने बताया कि फील्ड स्तर पर कार्यरत सरकारी पदाधिकारियों और समुदायों को टूल की उपयोगिता के बारे में आवश्यक जानकारी देने और उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए मैपकॉस्ट में संसाधन केन्द्र की स्थापना की गई है। यह केन्द्र क्रिस्प-एम टूल के उपयोग के द्वारा भविष्य में जलवायु प्रभावों के बेहतर प्रबंधन में सहयोगी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.