कोर्ट का फैसला:8 साल की मासूम से रेप के दोषी को 20 साल की सजा

Updated on 06-08-2025 12:21 PM

8 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी रवि गुजराती को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पीड़िता को भविष्य के लिए 2 लाख रुपए की प्रतिकर राशि भी दिलाई है। आरोपी रवि ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बाद 5 रुपए देकर कहा था कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए। मामले में डीएनए पॉजिटिव आया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और नवीन श्रीवास्तव ने पैरवी की है।

मार्च 2021 की घटना -घटना 20 मार्च 2021 की अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मोहल्ले में लकड़ी-लकड़ी खेल रही थी। इस दौरान वह लकड़ी लेने के लिए पास की लकड़ी की दुकान पर गई थी। वहां उसे आरोपी रवि मिला। रवि ने उसे 100 रुपए दिए और उससे गुटखा मंगाया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया।

आरोपी की पहचान करते हुए डर रही थी घटना के बाद पीड़िता ने पूरी बात अपनी नानी को बताई थी। इसके बाद नानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान करने के समय पीड़िता आरोपी को देखकर डर रही थी। उसने अपने नाना को बताया कि यही आरोपी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार किया था। उसकी शर्ट से पीड़िता द्वारा लाया गया गुटखा का पैकेट जब्त हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.