गोशालाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा: पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल

Updated on 09-02-2024 11:56 AM

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने कहा है कि गोशालाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा, जिससे वे स्वयं का खर्च उठा सकें। इसके लिए जन जागृति अभियान चलाया जाएगा और शासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल आज पशुपालन एवं डेयरी संचालनालय में मध्य प्रदेश राज्य पशु कल्याण सलाहकार मंडल की बैठक ले रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री अखिलेश्वरआनंद गिरि, अपर मुख्य सचिव, वन श्री जे एन कंसोटिया, एमडी दुग्ध महासंघ डॉक्टर सतीश एस, संचालक पशुपालन एवं डेयरी, डॉक्टर आरके माहिया, एमडी मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम बी एस भदोरिया, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा सहित सभी संबंधित उपस्थित थे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में गौशाला में उत्पादित होने वाले उत्पादों के विक्रय के लिए प्रत्येक जिले में विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। साथ ही गोबर एवं गोमूत्र से बनने वाले जैविक खाद, बायोगैस, कंडे, गोनाइल तथा अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जन जागृति की जाए। गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनुदान पर बेलर मशीन, स्ट्रॉ रीपर, चेफ कटर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। गौशालाओं में बिजली के बिल की राशि कम करने के लिए प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना अंतर्गत गौशालाओं में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएं।

बैठक में मार्गो/राजमार्गों पर विचरने वाले निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसके समाधान के लिए सुझाव दिया गया कि निराश्रित घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में रखा जाए और उनके पालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर दंड अधिरोपित किया जाए। गौशालाओं को कांजी हाउस का दर्जा देने संबंधी सुझाव पर भी कार्य किया जाएगा।

बैठक में मध्य प्रदेश गो संवर्धन बोर्ड द्वारा पायलट परियोजना के रूप में राष्ट्रीय राज्य मार्ग से निराश्रित गोवंश को हटाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक का संचालन संचालक, पशुपालन, डॉक्टर आरके मेहिया ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.