भोपाल में छोटा भीम, मोटू-पतलू जैसे कार्टून किरदारों के जरिए मतदान के प्रति किया जागरूक

Updated on 03-11-2023 12:14 PM

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता वाहन का शुभारंभ देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत तथा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके जैन ने बीयू परिसर में किया। यह वाहन एडीआर, जिला प्रशासन और राष्ट्रीय सेवा योजना, मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विवि के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एडीआर की ओर से पांच कार्टून किरदार की वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन सभी किरदारों ने भोपाल करेगा वोट, मप्र करेगा वोट आदि नारों के साथ शत प्रतिशत मतदान की अपील की।

रचनात्मक प्रयास बहुत आवश्यक

इस अवसर पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक प्रयास बहुत आवश्यक हैं। मुझे बेहद खुशी है कि युवा नैतिक मतदान के लिए सामने आ रहे हैं और कम मतदान वाले क्षेत्रों में आगे आकर मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने एडीआर और एनएसएस के मतदान को लेकर किए जा रहे अनवरत प्रयासों की प्रशंसा की। बीयू के कुलपति प्रो. एसके जैन ने कहा कि नैतिक मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि इस तरह की सार्थक पहल करने के लिए युवा आगे आ रहे हैं और विवि इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मतदान के लिए आमजन को जागरूक कर रहे एनएसएस वालेंटियर्स

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती ने कहा कि हम पूरे मप्र में अनिवार्य और नैतिक मतदान के लिए आमजन को जागरूक कर रहे हैं। यह जागरूकता वाहन निश्चित ही लोगों को प्रेरित करेगा। एडीआर मप्र की राज्य समन्वयक रोली शिवहरे ने बताया कि विधानसभा चुनाव तक यह वाहन लगातार कम मतदान वाले क्षेत्रों में घूमकर अनिवार्य मतदान के लिए प्रचार करेगा। उन्होंने कहा कि हम सी विजिल एप के लिए भी प्रचार करेंगे, ताकि आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को रिपोर्ट किया जा सके। जिला प्रशासन भोपाल की ओर से स्वीप अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना बीयू के कार्यक्रम समन्वयक डा. अनंत सक्सेना व मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.