दीपावली पर उमड़ी भीड़, आज से तीन दिन पुराने शहर के बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

Updated on 10-11-2023 12:52 PM

भोपाल। दीपावली त्योहार पर शहर के विभिन्न बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। इस वजह से पुलिस ने पुराने शहर के सभी प्रमुख बाजारों में 10 से 12 नवंबर तक तीन दिन तक सवारी एवं लोडिंग आटो रिक्शा, चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि बाजारों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुछ बाजारों के आसपास मार्ग भी परिवर्तित रहेंगे।

पुराने शहर के मुख्य बाजारों के लिए व्यवस्था इस तरह रहेगी

  • बाजार क्षेत्र में यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर कोई भी लोडिंग वाहन/आटो रिक्शा/चार-पहिया वाहन आंतरिक बाजार क्षेत्र (जनकपुरी, जुमेराती, छोटे भैया चौराहा, घोड़ा नक्कास चौराहा, हनुमानगंज, आजाद मार्केट) में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ।
  • करोंद, डीआइजी बंगला, सिंधी कालोनी, शाहजहांनाबाद की ओर से आने वाले सभी चार पहिया वाहन आंतरिक बाजार क्षेत्र में प्रवेश नही कर सकेंगे। भोपाल टाकीज चौराहे से बाल विहार मैदान में पार्क किये जा सकेंगे, इससे आगे वाहन नहीं जा सकेंगे ।
  • भारत टाकीज की ओर से आने वाले सभी दो-पहिया वाहन सेन्ट्रल लायब्रेरी मैदान में पार्क किये जा सकेंगे ।:- संगम टाकीज की ओर से सब्जी मण्डी होकर बाजार आने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहन सब्जी मण्डी के खाली स्थान में पार्क किये जा सकेंगे।
  • लखेरापुरा, रंजन पेन कार्नर, इतवारा, मारवाड़ी रोड, इब्राहिमपुरा से किसी भी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया वाहन चौक बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सरस्वती प्रशासन के पास मल्टीलेबल पार्किंग एवं सदर मंजिल के पास पार्क किए जा सकेंगे।
  • चौक बाजार में भीड़ होने की स्थिति में दो-पहिया वाहन भी परिवर्तित मार्ग से रवाना किये जावेंगे। ये वाहन सरस्वती प्रशासन के पास मल्टीलेबल पार्किंग एवं सदर मंजिल के पास स्थित पार्किंग कर सकेंगे।इन बाजारों में दो पहिया वाहनों पर भी रहेगी पाबंदी
  • 10 नम्बर मार्केट 10 से 12 नवंबर तक आवश्यकतानुसार आम जन की सुविधा हेतु 10 नंबर मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे किया जाएगा । इसमें वाहन वंदे मातरम् चौराहा से 10 नंबर मार्केट की ओर प्रवेश कर 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे।
  • साढ़े दस नंबर स्टाप से वाहन 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। नेशनल अस्पताल से 10 नंबर मार्केट तथा 10 नंबर मार्केट से वन्दे मातरम चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • न्यू मार्केट न्यू मार्केट में टीटी नगर थाना चौराहा के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में पर्याप्त पार्किंग स्थान है, जहां न्यू मार्केट आने वाले लोग अपने वाहन पार्क करेंगे ।
  • यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर रंगमहल चौराहा से थाना चौराहा की ओर एवं टीटी क्रास तिराहे से थाना चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • एमपी नगरएमपी नगर जोन-एक में स्थित मल्टी लेवल पार्किंग एवं अन्य पार्किंग में अपने वाहन पार्क किए जाएंगे।
  • बैरागढ़ बाजार बैरागढ़ में चंचल चौराहा के पास स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
  • पुलिस ने नागरिकों से अपील है कि निर्धारित स्थानों पर ही अपने वाहन पार्क करें, जिससे अन्य वाहन चालकों को सुविधाजनक यातायात प्रवाह प्राप्त हो सके। असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक यात्री वाहनों का उपयोग करें।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
     01 August 2026
    इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
    Advt.