क्राउड मैनेजमेंट प्लान...:भीड़ बढ़ी तो स्टेशन के बाहर और प्लेटफॉर्म पर ही रोकेंगे, बनेंगे होल्डिंग एरिया

Updated on 11-04-2025 02:01 PM

धार्मिक आयोजन और त्योहारों के समय रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में आपाधापी में कोई हादसा न हो, इसके लिए स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर भीड़ को नियंत्रित करने होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। साथ ही स्टेशन के भीतर जाने वाले संकरे रास्तों के साथ एंट्री और एग्जिट प्वाइंट भी चिह्नित होंगे, ताकि भीड़ को उनके जरिए डाइवर्ट किया जा सके।

भोपाल के अलावा बीना और इटारसी स्टेशन पर भी इसे अमल में लाया जाएगा। रेल मंत्रालय ने देश के 60 से ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू करने को कहा है। गर्मी के सीजन से ही ये प्लान लागू कर दिया जाएगा, ताकि आने वाले त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ के लिए एक्सरसाइज कर ली जाए।

हाल में भोपाल स्टेशन पर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्राउड मैनेजमेंट करके देखा जा चुका है। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर राेकेंगे। इसके लिए प्लेटफार्म के एक सिरे पर कनात और बैरिकेड लगाकर होल्डिंग एरिया बनाएंगे। जबकि दोनों एंट्री के बाहर की ओर वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाएंगे।

ऐसे करेंगे इंतजाम... भोपाल स्टेशन के एफओबी, एस्केलेटर, बुकिंग हॉल गेट आदि ऐसे स्थान हैं, जहां भीड़ बढ़ जाने पर रास्ते संकरे हो जाते हैं। इन स्थानों पर आरपीएफ, जीआरपी, टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ बैरिकेडिंग कर भीड़ के फ्लो को रोका जा सकेगा। दो-दो अतिरिक्त एंट्री और एग्जिट भी बनाए जाएंगे। क्राउड मैनेजमेंट के लिए विभिन्न दिशाओं वाली ट्रेनों को देखते हुए भी प्लेटफॉर्म की दिशा का चयन कर लिया जाएगा।

एंट्री के बाहर भी जगह... प्लेटफॉर्म-1 की ओर मेन एंट्री के बाहर 2500 यात्रियों को रोका जा सकता है। जरूरत पड़ने पर नई बिल्डिंग, एस्केलेटर के सामने और पुरानी बिल्डिंग का उपयोग भी किया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म-6 की ओर सेकंड एंट्री पर 1500 यात्रियों को होल्ड रखने की क्षमता है। 2000 अतिरिक्त यात्रियों को भी बाहर खाली जमीन पर भी होल्ड किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.