
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है। हालांकि, इस बार भोपाल रेल मंडल में केवल आरकेएमपी-रीवांचल स्पेशल ट्रेन ही चलाई गई, जबकि अन्य रूटों पर रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन नहीं जोड़ी गई। इससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
त्योहार पर अपने घर गए लोग अब सोमवार से वापस लौटने लगे हैं, जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़-भाड़ देखी जा रही है। रेलवे के मुताबिक, जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे, लेकिन फिलहाल आरक्षण की मारामारी कम होने के आसार नहीं हैं।