सीएस ने कहा -:मास्टर प्लान के हिसाब से ही हों सिंहस्थ के प्रस्ताव

Updated on 16-04-2025 12:47 PM

सिंहस्थ-2028 से जुड़े उज्जैन, इंदौर सहित कई जिलों के लगभग 124 सड़क, सीवेज ट्रीटमेंट और पेयजल सप्लाई जैसे कामों की समीक्षा मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली पर्यवेक्षण समिति की बैठक में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन शहर के लिए पेयजल सप्लाई को मजबूत करने के लिए नई योजना पर चर्चा हुई।

उज्जैन कलेक्टर -कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों ने उज्जैन में चल रहे और प्रस्तावित कामों का ब्यौरा रखा। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कामों के प्रस्ताव बनें, वो मास्टर प्लान को देखते हुए बनाए जाएं। प्रस्ताव के साथ अधिकारी ब्यौरा पेश करें कि संबंधित बिल्डिंग या सड़क सिंहस्थ के लिए कैसे जरूरी हैं और आयोजन के बाद नगर के लिए उसका क्या उपयोग होगा।

सिंहस्थ की संभाग स्तरीय द्वारा भेजे गए कामों के प्रस्ताव बैठक में रखे गए। सिंहस्थ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या होने की संभावना को लेकर पेयजल की सप्लाई को मजबूत करने के लिए प्रस्ताव आया। गंभीर डेम की वर्तमान सप्लाई को मजबूत करने लिए टेंडर देकर नई व्यवस्था बनेगी।

वहीं, नगर निगम उज्जैन के जोन कार्यालयों का निर्माण 33 करोड़ से प्रस्तावित है। 45 करोड़ से महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त और अन्य अधिकारियों के आवास और स्टाफ क्वार्टर बनेंगे।

ओंकारेश्वर में 4 करोड़ रुपए से सीसी रोड बनेंगे लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से ओंकारेश्वर में सीसी रोड निर्माण होंगे। शिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए इंदौर में 25 करोड़ की लागत से प्राइमरी लाइन की शुद्धता -संचालन के लिए मशीनें आएंगी। इंदौर में शिप्रा के शुद्धिकरण के लिए कई इलाकों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लान, नई सीवेज लाइन आदि के काम भी होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.