क्यूबन प्रशिक्षक देंगे बॉक्सिंग अकादमी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग

Updated on 16-09-2021 05:50 PM

भोपाल।  खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि अकादमी के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को पन्द्रह दिनों के लिये संबद्ध करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अकादमी में क्यूबा के कोच प्रशिक्षण दे चुके हैं और हमारे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि एशियन गेम्स में एक साल का वक्त है और अकादमी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कोई कमी हो, इसलिये पुन: क्यूबा से नये कोच को अकादमी के साथ संबद्ध करने की प्रक्रिया करें। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में .प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी की समीक्षा कर रही थीं। खेल मंत्री प्रति सप्ताह विभिन्न अकादमियों की भविष्य में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही हैं।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने बॉक्सिंग प्रशिक्षक रोशन लाल से खिलाड़ियों के डाइट, किट, बॉक्सिंग ग्लब्स, शूज आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने न्यूट्रीशनिस्ट सुश्री आराधना से वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को दिये जाने वाले प्रोटीन सप्लीमेंट की जानकारी ली।

श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रशिक्षक यह सुनिश्चित करें कि जब खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता के लिये जाते हैं, तो वे अपने साथ अपना डाइट सप्लीमेंट अवश्य ले जायें। उन्होंने प्रशिक्षक को निर्देश दिये कि वे अपने खेल कैलेण्डर न्यूट्रीशनिस्ट के साथ भी साझा करें, जिससे वे खिलाड़ियों के वजन के हिसाब से उनकी डाइट को मेंटेन रख सकेंगी। बैठक में प्रमुख सचिव खेल गुलशन बामरा, संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.