काबुली-तुर्की चना उगाया, अब दूसरे किसानों को सस्ते बीज दे-रहे:देशी चने के मुकाबले काबुली चने की उपज थोड़ी कम लेकिन बाजार में भाव डेढ़ गुना

Updated on 11-08-2025 01:14 PM

परम्परागत रूप से किसी फसल की खेती कर रहे किसान फसल चक्र तो प्राय: बदलते हैं लेकिन लीक से हटकर खेती को पूरी तरह बदल देना किसान के लिए बहुत मुश्किल होता है। इसी मुश्किल को आसान किया है सागर जिले में देवरी के किसान अनिल मिश्रा ने। उन्होंने सागर जिले में पहली बार काबुली (डॉलर) चने की खेती करने का कदम उठाया।

इसमें सफलता मिली और मुनाफा हुआ तो अब दूसरे किसानों को बाजार दर से सस्ते दामों पर काबुली चने के बीच उपलब्ध करा रहे हैं। मिश्रा ने बताया, बुंदेलखंड के ज्यादातर इलाके में देशी चने की ही खेती की जाती रही है। लेकिन मैंने 10 साल पहले चने की नई वैरायटी लगाई, जिसे डॉलर या काबुली चना कहा जाता है। डॉलर चना हल्की शुष्क जलवायु व अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में हाेता है और सागर की जलवायु इसके अनुकूल है।

इसमें बीज के चयन का ध्यान रखना होता है इसलिए बड़ा और एक ही प्रजाति का दाना चुना। बुवाई से पहले गमले में उगाकर देखा। सफल रहा ताे खेत में बोया।

बुवाई की उचित तकनीक अपनाई। प्रति एकड़ 40 किलो बीज लिया, एक से दूसरी कतार की दूरी 18 इंच रखी। दाना डेढ़ से दाे इंच गहरा बोया। बुवाई ऊंचाई से नीचे की तरफ की ताकि बरसात में पानी जमा न हाे। मेड़ बनाने से दाना ऊपर रहता है।

बेहतर उत्पादन के लिए पहले हल्की सिंचाई की, उससे पहले प्रति एकड़ नींदा नाशक दवा का प्रयोग किया। इससे बीज में फफूंद नहीं लगती। इसमें बुवाई उतनी ही करते हैं जिसमें 24 घंटे के अंदर सिंचाई कर सकें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है। प्रति एकड़ 50 किलो डीएपी छिड़का और 25 किलो पोटाश डाला।

खरपतवार नियंत्रण के लिए सिंचाई का ड्रिप सिस्टम अपनाया। इससे पानी सीधे जड़ में जाता है और खरपतवार नहीं उगते। यह तकनीक खरपतवार नाशक दवाओं से ज्यादा कारगर है।

किसान अनिल मिश्रा ने बताया, इस चने की बाजार दर 9 से 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल है। देसी चने के मुकाबले इस किस्म की उपज कम है लेकिन बाजार में रेट डेढ़ गुना ज्यादा मिलती है। अब मेरा उद्देश्य है कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा किसान इसकी खेती करें। इसके लिए मैं बाजार दर से सस्ते बीज उपलब्ध करा रहा हूं। इसीलिए देवरी में कई किसान 5 से 10 एकड़ में डॉलर चना उगा रहे हैं। मैंने तुर्की किस्म का चना बोया, उसमें भी सफलता मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.