आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated on 10-10-2021 06:31 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के लिए संस्कृति विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में सम्पन्न बैठक में निर्देश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत 50 प्रतिशत उपस्थिति में लाल परेड ग्राउण्ड पर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाए।

कार्यक्रमों की थीम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के निर्माण में नागरिकों के योगदान पर केन्द्रित हो। कार्यक्रम भव्य हों और मनोरंजन के साथ ही संदेशपरक भी हों और प्रत्येक व्यक्ति कार्यक्रमों से जुड़ाव महसूस करें। इस उद्देश्य से तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाए।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या शिक्षा, औद्योगिकीकरण और अन्य विषयों पर नाट्य प्रस्तुतियों के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदर्शनियाँ सिर्फ भोपाल में ही लगे बल्कि जिलों तक इनका विस्तार हो। स्थापना दिवस कार्यक्रमों पर नागरिक गौरव का अनुभव करें।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रमों में अन्य विभागों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना काल में टीकाकरण और अन्य सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी जरूरी है। यह कार्यक्रम भी स्थापना दिवस समारोह से जोड़ा जा सकता है।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस पर मुम्बई के प्रख्यात गायकों द्वारा प्रस्तुति और लता मंगेश्कर एवं किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने पर तैयार की गई रूपरेखा सराहनीय है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने स्थापना दिवस पर लाइट एण्ड साउण्ड शो और अन्य प्रस्तुतियों में मध्यप्रदेश माध्यम की टीम का सहयोग प्राप्त करने की आवश्यकता बताई। प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने स्थापना दिवस पर हो रही विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.