संस्कृति विभाग ने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की

Updated on 08-08-2025 02:13 PM

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने गुरुवार को वर्ष 2024 और 2025 के लिए देश के 8 प्रमुख राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की। इसमें फिल्म, संगीत, तकनीक, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा से जुड़ी विभूतियों और संस्थाओं को चयनित किया गया है। यह सम्मान राज्य की ओर से देश और विदेश में कला, भाषा और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को दिया जाता है।

इस बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2024 में गीत लेखन के लिए प्रख्यात गीतकार और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी और वर्ष 2025 में निर्देशन के लिए चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2024 लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय और वर्ष 2025 का सम्मान सुरों के सम्राट सोनू निगम को मिलेगा।

यह रहेंगे आयोजन के प्रमुख स्थल

  • राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान: 28 सितंबर 2025, इंदौर
  • राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान: 13 अक्टूबर 2025, खंडवा
  • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान: 2 अक्टूबर 2025, भोपाल
  • अन्य पांच सम्मान 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस पर भोपाल में वितरित किए जाएंगे।

2024 के लिए घोषित सम्मान

  • राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन): प्रसून जोशी (दिल्ली)
  • राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (संगीत निर्देशन): शंकर-एहसान-लॉय (मुंबई)
  • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान: आनंदधाम (भोपाल)
  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोळ (जबलपुर)
  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया)
  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस)
  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल)
  • राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. केसी अजय कुमार (तिरुवनंतपुरम)
  • 2025 के लिए घोषित सम्मान

    • राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन): संजय लीला भंसाली (मुंबई)
    • राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (पार्श्व गायन): सोनू निगम (मुंबई)
    • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान: पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम (पुणे)
    • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: लोकेन्द्र सिंह राजपूत (भोपाल)
    • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान: डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड)
    • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान: पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका)
    • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे (भोपाल)
    • राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली)

    सम्मानों के उद्देश्य और विशेषता इन सम्मानों का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी और भारतीय संस्कृति को सशक्त करना है। किशोर कुमार व लता मंगेशकर जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार सृजनात्मकता और कलात्मक उत्कृष्टता के प्रतीक माने जाते हैं। फादर कामिल बुल्के और निर्मल वर्मा सम्मान विदेशी मूल के या प्रवासी भारतीयों को दिया जाता है, जिन्होंने विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान डिजिटल युग में हिंदी की तकनीकी यात्रा को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.