शातिर सोनम... हत्या के लिए प्लान बी भी था तैयार:आरोपी नहीं मार पाते तो सोनम ही सेल्फी के बहाने राजा को खाई में धक्का देकर मार देती

Updated on 11-06-2025 12:56 PM

मेघालय की हनीमून मिस्ट्री - हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम, राज ने उसे किराए के कमरे में ठहराया, यहीं से गाजीपुर भेजा

मेघालय की हनीमून मिस्ट्री में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराने वाली पत्नी सोनम बहुत ही शातिर है। इंदौर क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि प्रेमी राज द्वारा भेजे गए सुपारी किलर्स यदि राजा को मारने से पीछे हट जाते तो सोनम प्लान बी के तहत पहाड़ पर सेल्फी लेते समय राजा को धक्का देकर खाई में गिरा देती। यह प्लान उसने शिलांग पहुंचकर ही बनाया।

पुलिस ने सोनम की राज के साथ कुछ चैट भी रिकवर की है, जबकि राज के फोन में पुलिस को करोड़ों के हवाला कारोबार के इनपुट मिले हैं। उधर, शिलांग एसपी विवेक स्येम ने दावा किया कि हत्या के बाद सभी आरोपी क्राइम सीन से 11 किमी दूर इकट्ठा हुए। यहां से अलग-अलग जाने का प्लान बनाया। सोनम ट्रेन से शिलांग से सिलीगुड़ी होते हुए इंदौर पहुंची। 25 मई को प्रेमी राज कुशवाह से मिली। यहां वह दो दिन किराए के कमरे पर राज के साथ रही। फिर कार से यूपी पहुंची।

उधर, पुलिस के समक्ष आरोपी आनंद ने कहा कि शादी के दिन ही राज ने सोनम से बात कर कहा था, तुम उसे शिलांग लेकर जाओ, हम उसे मार देंगे। फिलहाल, मेघालय पुलिस सोनम को लेकर शिलांग पहुंच गई है। वह 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर है। बाकी 4 आरोपी भी शिलांग पहुंच रहे हैं।

हत्या के बाद राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया-सात जन्मों का साथ है

सोनम की शादी के दिन फूट-फूट कर रोया था राज

आरोपी विशाल, आकाश व आनंद ने बताया कि सोनम की शादी के दिन राज फूट-फूटकर रोया था। तभी दोस्तों ने ठान लिया था कि वे राजा की हत्या कर देंगे।

22 मई को ही राजा को मारना चाहती थी सोनम

आरोपी 21 मई को शिलांग पहुंच गए थे। 22 मई को ही वे सोनम के कहने पर राजा को खाई में फेंकने की तैयारी कर चुके थे। बारिश व अंधेरा होने से प्लान कैंसिल हो गया।

ऑपरेशन हनीमून: 120 अफसरों की टीम और 42 सीसीटीवी फुटेज

  • शिलांग एसपी ने बताया, आरोपियों को दबोचने 7 जून को शुरू हुए अभियान को ऑपरेशन हनीमून नाम दिया था। 120 अफसरों की टीम में से 20 लोगों की कोर टीम बनाई। इस टीम ने 42 सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां मिलाईं।
  • कपल ने हनीमून के दौरान फोटो नहीं ली और न ही सोशल मीडिया पोस्ट की। 23 मई को दोपहर 2:15 बजे सोनम ने राजा के अकाउंट से पोस्ट किया कि उनका साथ सात जन्मों का है। यह पोस्ट पुलिस को असामान्य लगी। शक गहरा गया।
  • घटना स्थल से मिले सोनम के रेनकोट पर खून के धब्बे थे। जांच में पता चला, आरोपी आकाश की शर्ट पर खून लग गया तो उसने शर्ट उतार दी। सोनम ने उसे रेनकोट दिया था। आकाश इसे भी 6 किमी दूर फेंककर चला गया। {3-4 दिन में ही हत्या में सोनम के शामिल होने के सबूत मिल गए थे।

इंदौर से नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम

राजा की हत्या के बाद सोनम नेपाल भागने की फिराक में थी। इसलिए वह पहले इंदौर आई। राज ने उसे इंदौर से वाराणसी, गोरखपुर होते हुए नेपाल भेजने के लिए गाजीपुर भेजा था।

राज का ही पेटीएम उपयोग कर रही थी सोनम पुलिस को सबूत मिले हैं कि सोनम राज का ही पेटीएम उपयोग कर रही थी। वह राजा के जिंदा रहने के दौरान भी कुछ पेमेंट करती तो राज के ही पेटीएम से ही कर रही थी।

भास्कर इनसाइट -

सोनम ने राजा से कहा था- जब तक कामाख्या में दर्शन नहीं करेंगे, दूर रहेंगे

हनीमून की तैयारी भी मायके से की, राजा से सीधे इंदौर एयरपोर्ट पर मिली थी

सुमित ठक्कर/राघवेंद्र बाबा की रिपोर्ट सोनम ने शादी के पहले ही पति राजा रघुवंशी से कहा था कि मैंने मान ले रखी है। कामाख्या मंदिर दर्शन के बाद ही हम पति-पत्नी जैसे रहेंगे। शादी के तीन दिन बाद 15 को मायके आ गई। वहीं से सीधे हनीमून पर निकल गई। राजा के करीबी दोस्त अभिषेक ने बताया कि राजा सिर्फ असम तक जाना चाहता था, ताकि सोनम की मान पूरी हो जाए, लेकिन वह उसे जबरदस्ती मेघालय तक ले गई।

अफेयर की बात पर मां से खूब लड़ी थी- पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम के अफेयर की जानकारी उसकी मां और पिता को हो गई थी। शादी के पहले इस बात पर सोनम की मां के साथ तीन-चार बार लड़ाई भी हुई।

राज ने हवाला कारोबारी से लिए थे 50 हजार रुपए

आरोपी राज ने पीथमपुर के हवाला कारोबारी से 50 हजार लेकर दोस्तों को हत्या के लिए शिलांग भेजा था। राज सोनम के यहां प्लायवुड के साथ हवाला कारोबार से जुड़ा था। वह सोनम के बैंक खाते से ही हवाला करता था। क्राइम ब्रांच को उसके मोबाइल में हवाला में इस्तेमाल 10-10 के नोटों के फोटो मिले हैं।​​​​​​​

सास से भी झूठ कहा-एकादशी का उपवास है

जांच में पता चला है कि सोनम ने लगातार झूठ बोले। पहला झूठ सास से कहा कि उसका एकादशी का उपवास है। पुलिस होटल पहुंची तो पता चला दोनों खाना खाकर निकले थे। बाद में पहाड़ी चढ़ते समय गाइड को झूठ कहा कि हमने दूसरा गाइड कर लिया, जबकि वे अकेले थे। ​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.